Responsive Scrollable Menu

Gurugram के दोहला गांव में महिला की हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सोहना रोड जाम किया

राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए गुरुग्राम के दोहला गांव में घर के अंदर एक महिला की हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने शनिवार को सोहना-गुरुग्राम सड़क अवरूद्ध कर दी और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब महिलाएं अपने घरों के अंदर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर में उनकी सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। करीब आधे घंटे बाद सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया गया।

मृतका के परिजन इस बात पर अड़े रहे कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय नीतू शुक्रवार को दोहला गांव में अपने घर के शौचालय में मृत मिली थीं।

उनके हाथ बंधे हुए थे और चेहरे पर टेप चिपकाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले उनके पति प्रशांत ने उन्हें इस हालत में देखा। वह नीतू को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मृतका की सास ने कहा, ‘‘जब तक मेरी बहू के हत्यारे पकड़े नहीं जाते, हम पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।’’ पुलिस के मुताबिक, सोहना के पास स्थित दोहला गांव में घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिलने से लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग भी दिखाई दिए हैं।

पुलिस लूटपाट और व्यक्तिगत रंजिश, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश यादव ने कहा, ‘‘घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

जांच अभी शुरुआती चरण में है। हम सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।’’

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन का दामाद, एमएफ हुसैन की फिल्म से मनवाया लोहा, दूसरी मूवी ने बना दिया स्टार

तमाम सितारों की तरह एक्टर ने भी अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. मगर आगे चलकर एक्टिंग में अपना लोहा मनवाया. वे पहली दफा एमएफ हुसैन की फिल्म 'मीनाक्षी' में नजर आए, हालांकि उन्हें असली पहचान 2006 की फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली. वे अब ज्यादा फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं. वे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के दामाद हैं.

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हें इंतजार करना होगा... वैभव सूर्यवंशी के साथ फिर नाइंसाफी? श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सच्चाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही. इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, तो कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जो मौके के इंतजार में रह गए. उन्हीं में से एक भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. Sun, 18 Oct 2026 06:15:43 +0530

  Videos
See all

Kolkata Durga Puja Accident LIVE: जहां गिरा पंडाल वहीं से लाइव तस्वीरें | Durga Pandal Collapsed #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:11:22+00:00

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा! Gwalior Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:17:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers