Responsive Scrollable Menu

इंदौर में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, धार के रहने वाले हैं चारों

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने बुजुर्ग के घर पहुंचकर उनके साथ हॉकी और लात-घूंसों से मारपीट की थी।

बता दें कि इस मारपीट की घटना में बुजुर्ग के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर का है। पुलिस के अनुसार, एक घर में कुछ लोगों द्वारा पैसों के लेने-देने को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई थी। बुजुर्ग के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार बुजुर्ग से रुपए की मांग कर रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र मेहता, अबरार खान, बाबू सिंह गुलाब सिंह और पप्पू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी धार के निवासी हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई हॉकी और कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

उत्तराखंड में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है. नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है. यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं. हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं. राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Continue reading on the app

  Sports

फिक्सिंग-ड्रग्स के कारण 4 साल रहा बैन, अब 40 की उम्र में तोड़ा रिकॉर्ड, बना देश का नंबर-1 बल्लेबाज

पिछले 22 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने 4 साल तक बैन के बावजूद भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना दिया. Sun, 18 Oct 2026 00:21:03 +0530

  Videos
See all

Trump 'completely wrong' to restrict support for Ukraine, Italian minister tells BBC | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:30:14+00:00

Abhijeet Dipke Breaking News: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers