Responsive Scrollable Menu

Bhilwara News: रावण के पुतलों में दिखती हिंदू-मुस्लिम एकता, भीलवाड़ा में 4 पीढ़ियों से कायम है भाईचारे की परंपरा

Bhilwara Dussehra Festival: भीलवाड़ा में दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी देता है. यहां राजेश कुमार और समद भाई शोरगर के परिवार पिछले चार पीढ़ियों से मिलकर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाते आ रहे हैं. दोनों परिवारों की यह साझेदारी आपसी प्रेम, विश्वास और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है.

Continue reading on the app

इंदौर में नाबालिग बच्ची से बदसलूकी के आरोप में BJP मंडल अध्यक्ष पर FIR, गरबा पंडाल में धक्का देने का वीडियो हुआ था वायरल

इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग बच्ची के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की के मामले में हीरानगर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया था। वीडियो में कमल चौहान बच्ची को धक्का देते और ‘तू हट जा यहां से’ कहते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कमल चौहान को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

दरअसल यह घटना गुरुवार रात इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में आयोजित गरबा उत्सव के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिजन के साथ पंडाल पहुंची थी और गरबा खेलना चाहती थी लेकिन उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। इसी बात को लेकर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों से विवाद शुरू हुआ। बच्ची के साथ आए लोगों ने भी इसका विरोध किया। इसके बाद बच्ची के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया जिस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी।

वायरल वीडियो में बच्ची को धक्का देते दिखे कमल चौहान


वहीं वायरल वीडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान बैरिकेडिंग पार करके बच्ची के पास जाते और उसे पकड़कर धक्का देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें बच्ची से ‘तू हट जा यहां से’ कहते सुना जा सकता है। इस पर बच्ची विरोध जताते हुए कहती है कि यह ठीक नहीं है। वह पुलिस में शिकायत करने की बात भी कहती सुनाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सवाल उठने लगे। मामला सिर्फ गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर हुए विवाद तक सीमित नहीं रहा बल्कि नाबालिग के साथ किए गए व्यवहार को लेकर भी चर्चा होने लगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिजन के साथ उत्सव में पहुंची थी। उसे प्रवेश देने से मना करने के बाद विवाद बढ़ा।

प्रवेश नहीं मिलने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बच्ची गरबा खेलने के लिए पंडाल पहुंची थी लेकिन वहां उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों और बच्ची के साथ आए लोगों के बीच बहस हुई। आरोप है कि विरोध करने पर बच्ची के साथ बदसलूकी की गई और उसे धक्का देकर वहां से हटाया गया। बच्ची गरीब परिवार से बताई जा रही है। घटना के बाद से उसके दोबारा आयोजन स्थल पर पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद हीरानगर पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार की तलाश शुरू की ताकि उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

भाजपा ने तीन दिन में मांगा जवाब

दअरसल हीरानगर पुलिस ने शनिवार को कमल चौहान के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी कमल चौहान को नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मामले में पार्टी स्तर पर भी जवाब मांगा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा का विश्व कीर्तिमान... स्मृति मंधना का रिकॉर्ड चकनाचूर, एक कैलेंडर ईयर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma World Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. साल 2026 में यह उनका नौवां 50-प्लस स्कोर रहा, जिसके साथ उन्होंने साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कैलेंडर ईयर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पचास से ज्यादा रन बनाने का यह नया विश्व कीर्तिमान है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. Mon, 19 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News | ईरान से आर-पार की जंग करेंगे नेतन्याहू? | Middle East Crisis | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:14+00:00

Gold Price Today: ₹1 लाख तक गिर जाएगा सोना? जानिए Gold Price Forecast | Gold Price Fall | Gold News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers