Responsive Scrollable Menu

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: शाम 6 बजे तक की बड़ी खबरें

भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है: दि32 राहुल प्रदर्शन पुलिस मोदी व शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई बदसलूकी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि सत्ता हाथ से जाते ही उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी।

प्रादे82 एनसीआर खाद्य विषाक्तता सपा बसपा ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में मौत, सपा-बसपा ने दी प्रतिक्रिया ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि15 दिल्ली बोरा दूसरी लीड दीपके नेहा बोरा रिहा, दीपके को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा: दिल्ली पुलिस नयी दिल्ली, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे44 राजस्थान मप्र मिनी बस दूसरी लीड दुर्घटना राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, आठ लोगों की मौत कोटा/भोपाल, राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे 23 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दि31 कॉजपा दीपके जमानत अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने संबंधी बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया।

दि13 आडवाणी लीड अस्पताल छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे63 केरलम अदालत भाजपा बरी केरलम: एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा-आरएसएस के 21 कार्यकर्ता बरी कासरगोड (केरलम), कासरगोड की एक अदालत ने 2014 में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता जैनुल आबिद की हत्या के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 21 कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाया।

वि10 अमेरिका ट्रंप दूसरी लीड रूस ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट दी वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस से सबसे अधिक तेल या गैस खरीदने वाले पांच देशों से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने और मॉस्को को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों के प्रावधानों में छूट दे दी है।

अर्थ13 परिणाम आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 16,333 करोड़ रुपये पर मुंबई, आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 22.28 प्रतिशत बढ़कर 16,333.18 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि14 सोशल मीडिया प्रतिबंध क्या सोशल मीडिया पर पाबंदी से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है? पिट्सबर्ग (अमेरिका), सोशल मीडिया मंचों के लिए वर्ष 2026 खर्चीला साबित हुआ है। मार्च से अब तक यूट्यूब, और इंस्टाग्राम एवं फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने कई मुकदमों में समझौता किया है या हर्जाने के रूप में 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम चुकाई है।

Continue reading on the app

Saudi Arabia-Houthi War Update: हूती को ईरान की मदद! सऊदी पर हमले की तैयारी? | Attack | Iran | N18G

Saudi Arabia-Houthi War Update: हूती को ईरान की मदद! सऊदी पर हमले की तैयारी? | Attack | Iran | N18G #saudiarabia #houthi #worldwar #attack #weapons ईरान, सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) हूती विद्रोहियों को सऊदी अरब और उसकी सहयोगी सेनाओं के खिलाफ हमले करने में मदद कर रही ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Tensions between Iran, Saudi Arabia, and the Houthi rebels in Yemen appear to be escalating once again. A new report claims that Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) is assisting the Houthi rebels in carrying out attacks against Saudi Arabia and its allied forces. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, hindi news live, cec gyanesh kumar protest, lnjp hospital tesla mri, bjp mahila morcha protest, delhi firecracker ban, rajpal yadav cheque bounce case, waqf act 2025, iran starlink ban, blue drum murder case, punjab bandh today, bageshwar dham garba controversy, utkal university clash, presidency university abvp protest, varanasi garba controversy, neetu bisht controversy

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: लॉरेंस के टारगेट पर 'टाइगर श्रॉफ'! | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:37:41+00:00

Navratri Day 8 Maa Mahagauri Puja: 'बाहरी सुंदरता से ज्यादा विचार और कर्म जरूरी' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:32:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers