Responsive Scrollable Menu

'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे इमरान खान, आंदोलन में शामिल होने पर दी थी सफाई- 'निजी हैसियत से गया था'

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया है, क्योंकि वे विदेशी नागरिक होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए. एक्टर को जब से देश छोड़ने का निर्देश मिला है, तब से उन्हें नेताओं और अभिनेताओं के भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अब एक्टर ने 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है. एक्टर ने आंदोलन में शामिल होने की वजह भी बताई थी.

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-A के सभी मैच दिखाएगा सोनी स्पोर्ट्स:24 अक्टूबर से शुरू होंगे 3 चार दिवसीय मुकाबले; राहुल, जायसवाल और पडिक्कल खेलेंगे

भारत-A की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ये मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स न सिर्फ इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा, बल्कि इनके प्रसारण की प्रोडक्शन जिम्मेदारी भी संभालेगा। ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन शामिल हैं। भारत-A और न्यूजीलैंड के बीच पहला चार दिवसीय मैच 24 से 27 अक्टूबर, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। भारत के सभी इंटरनेशनल मैच भी दिखाएगा सोनी सोनी स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का भी प्रसारण करेगा। इस दौरे पर भारत को 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत की इंटरनेशनल टीम और भारत-A दोनों के मुकाबले एक ही दिन होंगे। ऐसे में दोनों मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भारत-A की टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में टीम के साथ रहे कोच भी जाएंगे भारत-A टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जापान गए सपोर्ट स्टाफ को ही न्यूजीलैंड दौरे की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच, लक्ष्मीपति बालाजी तेज गेंदबाजी कोच और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियो थुलसी और ट्रेनर हर्षा भी टीम के साथ जाएंगे। हालांकि, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूर्यवंशी की वजह से इंडिया-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव हुई इससे पहले इसी साल 9 से 21 जून के बीच खेली गई भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव दिखाई गई थी। इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज के टेलीकास्ट की वजह 15 साल वैभव सूर्यवंशी थे। भारत-ए की इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL के दौरान वैभव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी। इसी को भुनाने के लिए इस ट्राई सीरीज को LIVE टेलिकास्ट किया गया।। इसे सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर लाइव दिखाया गया था। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार, 17 अक्टूबर को पद छोड़ दिया। 49 साल के जयवर्धने का यह मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल था। वे 2025 सीजन से पहले दोबारा टीम के हेड कोच बने थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे ने वेस्टइंडीज टीम में भरी नई जान, चंद्रपॉल ने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की सराहना की

भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के दमदार खेल की पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल ने जमकर सराहना की है. चंद्रपॉल का मानना है कि भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगा है और अब वह दुनिया के किसी भी टीम को कहीं भी हरा सकती है. वेस्टइंडीज ने भारत को वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में कड़ी टक्कर दी है. Sat, 17 Oct 2026 20:05:53 +0530

  Videos
See all

US Tariff Waiver on Russian Oil: America से आई राहत की खबर! | Marco Rubio | US-India Relations #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T15:08:00+00:00

Rahul Gandhi का ये वीडियो हो रहा वायरल #rahulgandhi #shorts #nsui #shortsvideo #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T15:08:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers