Responsive Scrollable Menu

Health Tips: कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये कड़वी जड़ी-बूटी, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका

Chirata Health Benefits: रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी बताते हैं कि चिरायता का उपयोग बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों में बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद एंटी-वायरल गुण वायरल संक्रमण के लक्षणों को कम करते हैं. चिरायता एनीमिया में भी सहायक मानी जाती है, क्योंकि इसके पोषक तत्व खून बनाने में मदद करते हैं. लिवर के लिए भी यह औषधि बेहद फायदेमंद है. इसमें पाया जाने वाला ‘स्वेरचिरिन’ तत्व लिवर को नुकसान से बचाता है और हेपेटाइटिस जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है. चिरायता पाचन तंत्र को मजबूत करती है. इसकी कड़वाहट पाचन रसों को सक्रिय करती है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. आयुर्वेद में इसे भूख बढ़ाने, पेट के कीड़े खत्म करने और जोड़ों के दर्द को कम करने वाली औषधि भी माना गया है. त्वचा के लिए भी चिरायता फायदेमंद है.

Continue reading on the app

Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! जानें कैसे करें Reverse, ये 5 चीजें हैं रामबाण इलाज

क्या आपने कभी सोचा है कि लिबर पर चर्बी जमती है। अक्सर लोग फैटी लिवर को ये समझकर नजरअंदाज कर देते हैं कि इसमें केवल लिवर पर चर्बी जमती है और इसका शरीर पर कुछ खास असर नहीं होता है, लेकिन ये पूरी तरह गलत है। आमतौर पर फैटी लिवर का असर आपके मेटाबॉलिज्म, डाइजेशन, एनर्जी लेवल और वजन सहित कई चीजों पर होता है। ऐसे में इसकी शुरुआती स्टेज में ही इसे रिवर्स करने की कोशिश करना जरुरी है। आयुर्वेद में फैटी लिवर को यकृत योग कहा जाता है, यह शरीर में कफ और पित्त इंबैलेंस करता है, अग्नि धीमी हो जाती है और पाचन कमजोर होने लगता है। इससे लिवर चैनल्स ब्लॉक हो जाता है और फैट जमा होने लगता है, तो शरीर में ट्राईग्लिसाइड्स और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल बदलने से क्या फायदा होगा। 
 
फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए करें ये 5 काम

- अपने डाइजेस्टिव अग्नि को तीव्र करने की कोशिश करें। इसके लिए आप डाइट में बदलाव करें। दिन की शुरुआत हल्दी और अदरक वाली चाय से करें। इसके सेवन से फैट मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।

- हल्दी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये लिवर पर जमी चर्बी को कम करते हैं। यह बाइल जूस का प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। ये लिवर में फैट भी जमा नहीं होने देते हैं। 

- डाइट में कड़वी सब्जियों को शामिल करें । करेला, मेथी के पत्ते और पालक को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और लिवर डिटॉक्स होता है।

- पका हुआ गर्म खाना खाएं। इसमें अग्नि बेहतर होती है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा नहीं होते हैं। आप ठंडा खाने की जगह दाल, सूप और पकी हुई सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं।

- इसके अलावा, योग और मेडिटेशन को रुटीन का हिस्सा बनाएं। इससे आपकी सेहत और भी बेहतर होती है। शरीर में जमा टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं। सही समय पर सोएं, जिससे आपका शरीर नेचुरल रिदम को फॉलो कर सके। 

- वहीं, अदरक और डैंडेलियन जैसे हर्ब्स को डाइट में शामिल करें। ये इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ दामाद ने कटाई नाक, भड़के ससुर ने कहा टीम से कर दो बाहर, बाबर और शादाब को निकालना चाहते हैं शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की हार के बाद अपने दामाद समेत तमाम सीनियर को बाहर बिठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, "अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा." Mon, 16 Feb 2026 13:17:05 +0530

  Videos
See all

India Beat Pakistan: पाकिस्तान की हार पर दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:09:55+00:00

Nasimuddin Siddiqui News | Akhilesh Yadav News: Spa में शामिल हुए नसीमुद्दीन | Samajwadi Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:10:35+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:12:34+00:00

जब बकरियां बनीं ‘VIP’, गांव ने मनाया बर्थडे का जश्न | #hardoi #goat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers