Honda Elevate Facelift vs Kia Seltos: खरीदने से पहले जानिए कीमत, माइलेज और सेफ्टी का अंतर
Honda Elevate Facelift और Kia Seltos में से कौन सी SUV खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा? एक तरफ होंडा की SUV अपडेटेड डिजाइन, 220mm ग्राउंड क्लियरेंस और ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, तो दूसरी तरफ किआ सेल्टोस में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन समेत कई विकल्प मिलते हैं. कीमत, माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों के बीच क्या है अंतर? खरीदने से पहले जानिए पूरा कंपैरिजन.
रूस पर US Sanctions रोकने के Donald Trump के फैसले को Zelenskyy ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को समर्थकों से रूस के खिलाफ नये अमेरिकी प्रतिबंधों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की। जेलेंस्की की प्रतिक्रिया उस वक्त आई, जब कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रूस की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाले व्यापक प्रतिबंधों को फिलहाल रोक दिया। व्हाइट हाउस के इस फैसले से सर्दियां नजदीक आने के साथ यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होने की आशंका और बढ़ गई है।
अधिकारियों ने बताया कि रातभर रूस के हमलों में एक एंबुलेंस चालक समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। वहीं, रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और मॉस्को के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं। जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिबंधों को रोकने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
हालांकि, हाल के दिनों में यूक्रेन और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की सीधे तौर पर आलोचना नहीं की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘अमेरिका में दुर्भाग्य से लिंडसे ग्राहम अधिनियम को पूरी तरह नजरअंदाज करने का फैसला किया गया। इस कानून के तहत रूस पर वास्तव में प्रभावी दबाव बनाया जाना था, ताकि इस युद्ध को समाप्त किया जा सके।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह कानून अब भी बहुत मददगार साबित हो सकता है! लेकिन इसे वास्तव में प्रभावी होना होगा और इसके समर्थन में उठाये जाने वाली हर आवाज मायने रखती है।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









