Responsive Scrollable Menu

केमिकल फैक्ट्री की आग में 7 लोग जिंदा जले:कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका, कई फायर स्टेशन की गाड़ियां पहुंचीं

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 10 से अधिक मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह हुआ। पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। आग की लपटें देखकर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। 14 फरवरी को 4 महीने के बेटे के साथ मां जिंदा जली थी उधर, 14 फरवरी को सिरोही के आबू रोड इलाके में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जल गई थी। देर रात करीब 11 बजे पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटे की जली हुई लाश पड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि बीड़ी या माचिस की तीली से आग लगी होगी। (पढ़िए पूरी खबर...) (खबर लगातार अपडेट की जा रही है)

Continue reading on the app

मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल, ‘शाही जलेब’ आज:डिप्टी सीएम करेंगे शुभारंभ, 200 देवी-देवता होंगे शामिल, अमेरिका समेत 6 देशों के कलाकार कल्चरल परेड निकालेंगे

हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आज से सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 3 बजे पड्डल मैदान में करेंगे। इससे पहले वह राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और पारंपरिक ‘जलेब’ (शोभा यात्रा) में शामिल होंगे। भगवान श्री राज माधोराय की अगुवाई में निकलने वाली भव्य जलेब का इस पर्व का सबसे प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। इस दिव्य शोभायात्रा में मंडी जनपद के लगभग 200 देवी-देवता अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धालुओं के साथ भाग लेंगे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के बीच निकलने वाली यह जलेब मंडी की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था की अनूठी झलक पेश करती है। नितिन-नेहा और कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल महोत्सव के दौरान हर शाम सेरी मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित और नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कल यानी 17 फरवरी को काकू राम ठाकुर और सुनील राणा, जबकि 18 फरवरी को माउंट फैशन शो, इन्द्रजीत पॉल और बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत मंच पर प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को ममता भारद्वाज, अरुण-अनुशीला जुगनी और कुमार साहिल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 20 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के साथ गीता भारद्वाज और कुशांत भारद्वाज प्रस्तुति देंगे, जबकि 21 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ का फाइनल, हार्मनी ऑफ पाइंस और अन्य कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। अमेरिका समेत 6 देशों के दल सांस्कृतिक परेड निकालेंगे इस बार महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड विशेष आकर्षण रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इनके साथ हिमाचल, उत्तर भारत और मंडी के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ब्यास तट पर आरती का आयोजन महोत्सव से पहले रविवार शाम ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई परंपरा के रूप में मंडी की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमाचल की समृद्ध देव परंपरा, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार डिप्टी सीएम इस मेले का शुभारंभ करने जा रहा है। अमूमन सीएम इसका शुभारंभ करते है, जबकि समापन्न अवसर पर राज्यपाल मौजूद रहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: Colombo में रोहित-अकरम की दोस्ती Viral, भारत ने दर्ज की 61 रन से धमाकेदार जीत।

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम प्री-मैच समारोह के दौरान गर्मजोशी से मिलते नजर आए। दोनों ने हाथ मिलाया, गले मिले और कुछ देर बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

बता दें कि रोहित शर्मा यहां 2026 टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता के साथ रोहित और अकरम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ मैदान पर वॉकआउट किया। ट्रॉफी के साथ दोनों दिग्गजों की दोस्ताना बातचीत ने मैच से पहले के माहौल को अलग रंग दिया है।

गौरतलब है कि यह दृश्य ऐसे समय में सामने आया जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पारंपरिक हैंडशेक से दूरी बनाए हुए है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से औपचारिक अभिवादन नहीं किया, जो हालिया नीति के अनुरूप रहा है। ऐसे में रोहित और अकरम की यह सहज मुलाकात कई प्रशंसकों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

मैच की बात करें तो मैदान पर भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 चरण में जगह मजबूत की है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 8-1 के अंतर से भारत के पक्ष में पहुंच गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की आक्रामक पारी खेलकर भारत को 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी लय में नजर नहीं आई और 114 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया है।

विश्लेषकों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा भावनात्मक और प्रतिस्पर्धी रहे हैं, लेकिन खेल के इस बड़े मंच पर खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। रोहित और अकरम की यह मुलाकात उसी भावना की झलक पेश करती है, जबकि मैदान पर भारतीय टीम ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है।
Mon, 16 Feb 2026 21:41:01 +0530

  Videos
See all

Rajasthan: पटाखों की अवैध फैक्‍ट्री में धमाके की लापरवाही EXPOSE! | Bhiwadi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T16:12:00+00:00

कांग्रेस का प्लान 'M' लीक! | Himanta Biswa sarma | Congress | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T16:00:36+00:00

News Ki Pathshala: भारत का देशी AI...Gemini, ChatGPT भी चित ! #shorts #ytshorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T16:01:31+00:00

Maharashtra News: मुस्लिम नेता के मंदिर पहुंचने पर बवाल! | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T16:05:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers