Responsive Scrollable Menu

शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान बढ़ रहा 'तानाशाही' की ओर : रिपोर्ट

शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान बढ़ रहा 'तानाशाही' की ओर : रिपोर्ट

Continue reading on the app

राहुल ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत का VIDEO शेयर किया:कहा- इनके साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक, यह आवाज दबाने की साजिश

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इसमें वे उन स्टूडेंट्स से बात करते नजर आ रहै हैं जिन्हे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पीटा। राहुल ने इसके साथ पोस्ट भी की है। इसमें कहा गया है कि यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और प्राइवेट पार्ट्स पर हमला-लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों और महिलाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बर्बरता ने शर्मनाक हदें पार कर दी हैं। यह सब आवाजों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें लोगों को इतना डराया और इतना अपमानित किया जाता है कि फिर कोई सवाल उठाने की हिम्मत न करे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता उनके हाथों से फिसलेगी, उसी दिन उनकी मनमानी का किस्सा भी खत्म हो जाएगा। यही वह डर है जो पुलिस तक पहुंचता है और देश के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा के रूप में फूट पड़ता है। तीन दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल ने सभी के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और हिरासत में ज्यादती करने के आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI के छात्र, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने साथ घटनाएं बताईं थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 फोटो राहुल दिल्ली की झुग्गी बस्ती पहुंचे राहुल गांधी 28 सितंबर को को दिल्ली में यमुना किनारे बसी बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे थे। राहुल ने X पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि यहां 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा, बाकी 727 नाम काट दिए गए। पढ़ें पूरी खबर… ---------------- ये खबर भी पढ़ें: BJP का आरोप- राहुल ने महिला पत्रकार को धकेला:मार्च में शामिल कार्यकर्ता को भी कोहनी मारी, उनका व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरनाक BJP ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन कवर कर रही महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं अपनी पार्टी के कार्यकर्ता को भी कोहनी मारी और कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को भी धक्का दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

प्रियांश आर्या को हमेशा चुभेगा ये 1 रन, दोहरा शतक लगाने से चूक जो गए, कप्तान आयुष ने ठोका शतक

IPL में अपनी विस्फोटक बैटिंग से पहचान बनाने वाले प्रियांश आर्या ने रेड बॉल के सामने भी एक कड़ा इम्तेहान पास किया और दिल्ली को पहले दिन बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया. Sun, 18 Oct 2026 17:36:25 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:43:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede Update : चोरबागान पंडाल में भगदड़ किस वजह से मची? Kolkata News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers