Responsive Scrollable Menu

Phalguna Amavasya 2026: कब है फाल्गुन अमावस्या? इस दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना साल भर झेलना पड़ेगा पितृ दोष

Phalguna Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. खासतौर पर फाल्गुन अमावस्या को पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा-पाठ और दान -पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात कुछ ऐसे  काम होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन गलतियों को करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या की रात किन कामों को करने से बचना चाहिए. 

फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये काम 

सुनसान जगहों पर न जाएं 

कहा जाता है कि अमावस्या की रात सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रात नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसलिए कोशिश करें कि रात के समय किसी सुनसान जगह, श्मशान घाट या खंडहरों के पास न जाएं. 

तामसिक भोजन न खाएं 

फाल्गुन अमावस्या के दिन शुद्धता का पालन करना चाहिए. इस दिन और रात में मांस, लहसुन-प्याज और मदिरा जैसे तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ दोष लग सकता है और घर की बरकत रुक जाती है. 

देर रात तक न जागें 

अमावस्या की रात को जल्दी सोना बेहतर माना जाता है. बिना वजह देर रात तक बाहर घूमना या जगना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इस रात मन को शांत रखें और ईश्वर का ध्यान करें. 

लड़ाई-झगड़ों से बचें 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर  में अमावस्या के दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं वहां दरिद्रता का वास होने लगता है. इस रात विशेष रूप से बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें क्योंकि अमावस्या पितरों को समर्पित होती है और उनकी नाराजगी परिवार पर बुरा असर डाल सकती है. 

शुभ फल पाने के लिए क्या करें? 

  • शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • अगले दिन सुबह किसी जरूरतमंद को अन्न या काले तिल का दान करें.
  • इसके बाद अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. 

यह भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज दोपहर को होगी अनोखी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक ही दिन मिलता है यह अवसर

Continue reading on the app

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहरों में आज कितने गिरे दाम

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने की कीमत 1850 रुपये टूटकर कारोबार करती दिखी. जबकि चांदी का भाव 9010 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया. जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 141,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 154,670 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत 237,050 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं.

एमसीएक्स पर सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सोना 1545 रुपये यानी 0.99 प्रतिशत गिरकर 154,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 8,324 रुपये यानी 3.41 प्रतिशत टूटकर 236,036 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 51.10 डॉलर यानी 1.01 प्रतिशत गिरकर 4,995.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं. जबकि चांदी का भाव 2.94 डॉलर यानी 3.78 प्रतिशत टूटकर 75.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज सोने-चांदी की कीमत?

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली 141,194 154,030 236,030
मुंबई 141,442 154,300 236,440
कोलकाता 141,497 154,360 236,850
चेन्नई 141,854 154,750 237,130
गुरुग्राम 141,643 154,520 237,100
नोएडा 141,625 154,500 237,090
बरेली 141,726 154,610 237,230
लखनऊ 141,478 154,340 236,500
प्रयागराज 141,561 154,430 236,690
पटना 141,607 154,480 237,040
भोपाल 141,588 154,460 236,690
रायपुर 141,625 154,500 237,070
रांची 141,478 154,340 236,500
जयपुर 141,423 154,280 236,410
चंडीगढ़ 141,442 154,300 236,440
अहमदाबाद 141,625 154,500 236,750
पुणे 141,387 154,240 236,340
नासिक 141,689 154,570 237,170
बेंगलुरू 141,497 154,360 236,520
हैदराबाद 141,607 154,480 236,710
पुडुचेरी 141,946 154,850 237,280
गुवाहाटी 141,680 154,560 236,840
ईटानगर 142,377 155,320 238,170
आइजोल 141,946 154,850 237,280

 

Continue reading on the app

  Sports

सुपर 8 में 22 मार्च को भारत का पहला मैच, बाकी 3 टीमों के नाम लगभग तय, सुपर 8 प्री-सीडिंग सिस्टम क्या है?

wc super 8 schedule: ग्रुप स्टेज शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने सुपर 8 का ढांचा तय कर लिया था. चारों ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों को पहले से निर्धारित सीडिंग के आधार पर दो सुपर 8 ग्रुप में रखा जाएगा, न कि नए ड्रॉ के जरिए. इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रा को आसान बनाना और दर्शकों को पहले से योजना बनाने में मदद करना है Mon, 16 Feb 2026 13:08:28 +0530

  Videos
See all

Nasimuddin Siddiqui News | Akhilesh Yadav News: Spa में शामिल हुए नसीमुद्दीन | Samajwadi Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:10:35+00:00

जब बकरियां बनीं ‘VIP’, गांव ने मनाया बर्थडे का जश्न | #hardoi #goat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:06:02+00:00

India Beat Pakistan: पाकिस्तान की हार पर दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:09:55+00:00

MP News | Bhopal| Kinnar Sammelan: धर्म सम्मेलन में गैर हिंदूकिन्नरों की घर वापसी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers