Responsive Scrollable Menu

24 अक्टूबर तक सऊदी अरब जाना हुआ मुश्किल, हूती विद्रोहियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया ने कैंसिल की उड़ानें

ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध जारी है. पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव छाया हुआ है. इस बीच, सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच शुरू हुए संघर्ष ने तनाव को और बढ़ा दिया है. हूतियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी सभी उड़ानों के अस्थाई निलंबन को बढ़ा दिया है. अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक सऊदी अरब नहीं जाएंगी. 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस फैसले की वजह से जेद्दा, रियाद और दम्माम जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ान सेवाएं बाधित रहेंगी. एयरलाइन्स ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं. 

तारीखें बदलने का निशुल्क मौका 

विमानन कंपनी ने यात्रियों की सुविधा और लचीलापन देने के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इस निर्देश के तहत जिन यात्रियों के टिकट 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए थे और जिनकी ट्रैवल डेट 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच तय थी, वे बिना एक्स्ट्रा पेमेंट के अपनी तारीख एक बार बदल सकते हैं. 10 नवंबर की ट्रैवल डेट तक यह निशुल्क बदलाव लागू रहेगा.

खाड़ी क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों से रीबुकिंग का विकल्प

सऊदी अरब के मूल गंतव्यों के अलावा, यात्रियों को खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र के अन्य हवाईअड्डों से अपनी उड़ानें रीबुक करने का भी विकल्प दिया गया है. एयर इंडिया के यात्री रियाद, दम्माम और जेद्दा की जगह दुबई या फिर दोहा से यात्रा का चयन कर सकते हैं. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राहक अबू धाबी, अल ऐन, दोहा, दुबई, अल ऐन, कुवैत, रास अल खैमाह, मस्कट, शारजाह और सलालाह जैसे शहरों से टिकट रिबुक करवा सकते हैं.

हालांकि, वैकल्पिक शहर तक पहुंचने और वहां के वीजा नियमों को पूरा करने की जिम्मेदारी स्वयं यात्रियों की होगी. जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना टिकट रद्द करवाकर पूरा रिफंड ले सकते हैं. उड़ानों को स्थगित करने का फैसला, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद लिया गया है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. हमले में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

हूती विद्रोहियों की चेतावनी

ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यमन की मान्यता प्राप्त सरकार के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-इरियानी ने हूती विद्रोहियों के ऊपर अदन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें दगने का आरोप लगाया है, जो काहिरा जाने की तैयारी कर रहे यमेनिया एयरलाइंस के विमान के पास गिरीं. इसके साथ ही हूती विद्रोहियों ने मक्का और मदीना के पवित्र शहरों को छोड़करमिडिल  पूरे हवाई अड्डों का उपयोग न करने की चेतावनी जारी की है.  

 

Continue reading on the app

अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर पूरी रिपोर्ट सामने आई, फ्लाइंग क्रू ने SOP का पालन नहीं किया

मुंबई एयरपोर्ट पर 2023 में वीएसआर चार्टर फ्लाइट क्रैश लैंडिंग केस की फाइनल रिपोर्ट सामने आ चुकी है. एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने इसे जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, अनस्टेबलाइज़्ड अप्रोच के कारण क्रैश लैंडिंग हुई, VSR विमान के रनवे पर फिसलने के बाद दो क्रू मेंबर और 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं. AAIB की रिपोर्ट में जानकारी आई है कि फ्लाइंग क्रू ने SOP का पालन नहीं किया. VSR एयरलाइंस ने आंतरिक ऑडिट ठीक से नहीं किए.

विमान को रनवे 27 पर लैंड करने की मंजूरी दी

इसी कंपनी का जेट बारामती मे क्रैश हो गया था, इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और अन्य लोगों    की मौत हो गई थी. AAIB जानकारी में बताया कि 14 सितंबर 2023 को एक नॉन-शेड्यूल पैसेंजर फ्लाइट विशाखापत्तनम से मुंबई की आरे रवाना हुई थी. विशाखापत्तनम से टेक-ऑफ काफी सामान्य था. उड़ान के वक्त उसे किसी तरह की समस्या नहीं हुई. इसके बाद विमान को रनवे 27 पर लैंड करने की मंजूरी दी. लैंडिंग के वक्त  मुंबई एयरपोर्ट पर काफी बारिश के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई थी.

इंटरसेक्टशन के किनारे क्रैश लैंडिंग की

ऐसा बताया जा रहा है कि विमान स्थिर नहीं था. शुरुआत में यह रनवे की ओर बाईं ओर हट गया. इसके बाद लगातार रनवे 27 के दाईं ओर ड्रिफ्ट होता चला गया. ऑटोपायलट के डिस्कनेक्ट होने से करीब 40 सेकंड बाद, कॉकपिट में स्टिक शेकर अलर्ट बज गया. इसके साथ स्टॉल की चेतावनी दी. इसके बाद, EGPWS चेतावनियां    मिलीं और विमान टैक्सीवे W और टैक्सीवे N के इंटरसेक्टशन के किनारे क्रैश लैंडिंग की. 

सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया

विमान फिसला और टैक्सीवे U और टैक्सीवे N के इंटरसेक्शन के करीब एक कच्ची जगह (स्टैंड C80 के पास) के करीब रुका. क्रैश के बाद आग लग गई. दमकल की गाडियां मौके पर पर पहुंचीं और आग को बुझाने का काम किया. विमान में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान टक्कर की वजह से काफी गंभीर चोट आई. उन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया. दुर्घटना की संभावित वजह फ़्लाइट क्रू का खराब होने बताया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:43:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede Update : चोरबागान पंडाल में भगदड़ किस वजह से मची? Kolkata News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers