CJP Protest: अभिजीत दीपके को मिली जमानत, SEM कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर किया रिहा
अभिजीत दीपके को जमानत मिल गई है. शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने उन्हें SEM कोर्ट ने पेश किया था, जहां उनको 50 हजार का पीस बॉन्ड भरवाकर सशर्त रिहा कर दिया गया. बता दें, एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और आज सुबह पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.
8 दिन के अंदर अभिजीत दीपके के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है. इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें सीधे फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था. अगले दिन पीस बॉन्ड भरकर वे रिहा हो गए थे.
एक दिन पहले लिया गया था हिरासत में
एक दिन पहले, CJP प्रमुख दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. वे जैसे ही प्रस्तावित तिरंगा मार्च के लिए घर से बाहर निकले थे, वैसे ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया था. अभिजीत ने पुलिस को बताया कि वह अभी कनॉट प्लेस नहीं जा रहे हैं तो उनको क्यों रोका जा रहा है. हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत ने कहा था कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं. इस दौरान, वह लगातार पूछते रहे कि वह प्रदर्शन के लिए कहां जाएंगे. अभिजीत ने बार-बार पुलिस से पूछा कि मैंने आखिर किया क्या है?
VIDEO | Delhi: Police detain CJP founder Abhijeet Dipke as he leaves for the Tiranga march.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/RuekstKTum
दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिजीत को एहतियातन हिरासत में लिया था. पुलिस ने कल सुबह भी उनको दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत एक नोटिस भी थमाया था. बावजूद इसके अभिजीत सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े हुए थे.
10 अक्टूबर को भी डिटेन किए गए थे अभिजीत
इससे पहले 10 अक्टूबर वाले प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आए अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया था. उस वक्त अभिजीत के साथ पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को भी फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया था. कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर तीनों को अगले दिन रिहा कर दिया था. उन्होंने उस बॉन्ड पर भी हस्ताक्षर किया था कि वह एक साल तक अशांति नहीं फैलाएंगे.
24 अक्टूबर तक सऊदी अरब जाना हुआ मुश्किल, हूती विद्रोहियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया ने कैंसिल की उड़ानें
ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध जारी है. पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव छाया हुआ है. इस बीच, सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच शुरू हुए संघर्ष ने तनाव को और बढ़ा दिया है. हूतियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी सभी उड़ानों के अस्थाई निलंबन को बढ़ा दिया है. अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक सऊदी अरब नहीं जाएंगी.
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस फैसले की वजह से जेद्दा, रियाद और दम्माम जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ान सेवाएं बाधित रहेंगी. एयरलाइन्स ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं.
तारीखें बदलने का निशुल्क मौका
विमानन कंपनी ने यात्रियों की सुविधा और लचीलापन देने के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इस निर्देश के तहत जिन यात्रियों के टिकट 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए थे और जिनकी ट्रैवल डेट 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच तय थी, वे बिना एक्स्ट्रा पेमेंट के अपनी तारीख एक बार बदल सकते हैं. 10 नवंबर की ट्रैवल डेट तक यह निशुल्क बदलाव लागू रहेगा.
खाड़ी क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों से रीबुकिंग का विकल्प
सऊदी अरब के मूल गंतव्यों के अलावा, यात्रियों को खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र के अन्य हवाईअड्डों से अपनी उड़ानें रीबुक करने का भी विकल्प दिया गया है. एयर इंडिया के यात्री रियाद, दम्माम और जेद्दा की जगह दुबई या फिर दोहा से यात्रा का चयन कर सकते हैं. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राहक अबू धाबी, अल ऐन, दोहा, दुबई, अल ऐन, कुवैत, रास अल खैमाह, मस्कट, शारजाह और सलालाह जैसे शहरों से टिकट रिबुक करवा सकते हैं.
हालांकि, वैकल्पिक शहर तक पहुंचने और वहां के वीजा नियमों को पूरा करने की जिम्मेदारी स्वयं यात्रियों की होगी. जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना टिकट रद्द करवाकर पूरा रिफंड ले सकते हैं. उड़ानों को स्थगित करने का फैसला, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद लिया गया है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. हमले में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
हूती विद्रोहियों की चेतावनी
ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यमन की मान्यता प्राप्त सरकार के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-इरियानी ने हूती विद्रोहियों के ऊपर अदन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें दगने का आरोप लगाया है, जो काहिरा जाने की तैयारी कर रहे यमेनिया एयरलाइंस के विमान के पास गिरीं. इसके साथ ही हूती विद्रोहियों ने मक्का और मदीना के पवित्र शहरों को छोड़करमिडिल पूरे हवाई अड्डों का उपयोग न करने की चेतावनी जारी की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










