Responsive Scrollable Menu

'इससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगाएगा...', यशस्वी जायसवाल को मौका न मिलने पर भड़का दिग्गज, बोला 'बहुत नाइंसाफी है'

Yashasvi Jaiswal: न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. वनडे सीरीज के लिए 2 टीमें चुनी गई हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दोनों ही टीमों में यशस्वी जायसवाल को शामिल नहीं किया गया है. चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर क्रिकेट के गलियटारों में लगातार चर्चा चल रही है. कई दिग्गज इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी बयान दे डाला है. आइए जानते हैं कि अश्विन ने यशस्वी के न चुने जाने पर क्या कहा..

क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?

यशस्वी जायसवाल के वनडे टीम से नजरअंदाज होने पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जायसवाल बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और इस तरह उन्हें टीम में शामिल न करने से उनका कॉन्फिडेंस काफी कम हो जाएगा.

अश्विन ने कहा, "अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो उस जगह पर यशस्वी जायसवाल को जरूर मौका मिलना चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है. जिस तरह से वह रन बना रहे थे. वह तो मानो 'रन मशीन' बन गए थे. अगर उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें जहां भी संभव हो, मौका दें. लेकिन उन्हें ऐसे मौके बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं. सच कहूं तो, यह बहुत नाइंसाफी है. मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करनी है, लेकिन जरा सोचिए..."

"यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? आखिरी बार T20 कब खेला था? और आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यशस्वी जायसवाल का ख्याल रखना निश्चित रूप से सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है. वह एक बहुत ही बेहतरीन प्रतिभा हैं."

यशस्वी जायसवाल ने लास्ट वनडे में लगाया था शतक

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक विस्फोटक खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले वनडे मैच में शतक लगाया था और वह 110 रन पर नाबाद लौटे थे. लेकिन, इसके बाद से ही उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला गया है. आंकड़ों की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 71.25 के औसत और 97.60 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक लगाए हैं.

BCCI ने टीम का किया ऐलान

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन [डब्ल्यूके, वीसी], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें: IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11, ये 3 बदलाव तय, अर्शदीप सिंह की जगह लेगा 36 साल का गेंदबाज

Continue reading on the app

UP के युवाओं के लिए भर्ती का मौका, योगी सरकार ने खोला नौकरियों का रास्ता

UP Jobs Announment: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सरकारी सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का एक बड़ा द्वार खुला है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है. आयोग ने कुल 12 सरकारी विभागों में 1784 रिक्तियों को भरने का फैसला किया है. खास बात यह है कि यह पूरी भर्ती इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा पास युवाओं के लिए निकाली गई है. इस घोषणा के बाद से ही राज्य भर के प्रतियोगी छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

आवेदन की तिथियां और जरूरी प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा करना होगा. आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी. जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं वे 1 दिसंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.

प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आयोग ने आवेदन शुल्क बेहद कम रखा है. सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को केवल 25 रुपये का मामूली शुल्क देना होगा. आवेदन पत्र भरते समय यदि किसी उम्मीदवार से कोई गलती हो जाती है तो उसे ठीक करने का मौका भी मिलेगा. आयोग ने साफ किया है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 8 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

PET स्कोर के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में हर कोई सीधा आवेदन नहीं कर सकेगा. आयोग के कड़े नियमों के तहत केवल वही अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2025 में भाग लिया था. आयोग अभ्यर्थियों के पीईटी नॉर्मलाइज्ड स्कोर को आधार बनाकर एक मेरिट सूची तैयार करेगा. इसी मेरिट सूची के आधार पर तय अनुपात में उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसलिए जिन युवाओं का पीईटी स्कोर बेहतर रहेगा उनके मुख्य परीक्षा में बैठने की संभावना सबसे अधिक होगी.

प्रमुख विभागों में पदों का पूरा ब्योरा

इस भर्ती में सबसे ज्यादा आकर्षण ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़े पदों को लेकर है. गांव के विकास से सीधे जुड़े पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जा रही हैं. समाज कल्याण विभाग के तहत ग्राम विकास अधिकारी के 525 पदों पर बहाली होगी. वहीं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के 508 पद शामिल किए गए हैं. राजस्व और भूमि सुधार से जुड़े क्षेत्रों में भी युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा जिसमें वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235 पद और भूमि अर्जन अमीन के 187 पद शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 137 पदों और भंडारपाल एवं लिपिक के 118 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. अन्य विभागों में भी विभिन्न स्तरों पर अवसर दिए गए हैं. इनमें सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50 पद, सारणीयक के 14 पद और गृहमाता के पांच पद रखे गए हैं. विशेष चयन श्रेणी में भंडारपाल एवं लिपिक के दो पद, फार्म लिपिक के दो पद और बिक्रीकर्ता का एक पद भी इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है.

मुख्य परीक्षा का प्रारूप और अंक विभाजन

मुख्य परीक्षा का स्वरूप पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार का रखा गया है. परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की जाएगी जिसके लिए अभ्यर्थियों को पूरे दो घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा कक्ष में समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि आयोग ने गलत उत्तरों पर अंक काटने का प्रावधान किया है. निगेटिव मार्किंग लागू होने के कारण अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर देने की सलाह दी जाती है जिनके बारे में वे पूरी तरह आश्वस्त हों.

लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम काफी व्यापक रखा गया है ताकि योग्य उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन हो सके. प्रश्न पत्र में भारतीय इतिहास, भारतीय संविधान, सामाजिक विकास, भारत एवं विश्व का भूगोल, सामान्य अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ ही समसामयिक सामाजिक घटनाओं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और डाटा इंटरप्रिटेशन पर आधारित प्रश्न भी शामिल रहेंगे. सामान्य हिंदी भाषा के ज्ञान की भी कड़ी परख की जाएगी.

डिजिटल युग की जरूरतों को देखते हुए कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषय को भी विशेष महत्व दिया गया है जिससे 15 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी, इतिहास और संस्कृति से जुड़े 20 अंकों के सवाल मुख्य परीक्षा में निर्णायक साबित होंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग के पोर्टल पर जाकर मूल अधिसूचना की हर शर्त को अच्छी तरह पढ़कर ही अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा 1 लाख रुपये का कर्ज, यूपी सरकार की योजना का कैसे उठाएं लाभ?

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: प्रियांश आर्या ने ठोका बेजोड़ शतक, फर्स्ट क्लास करियर में पहली बार किया ये कमाल

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में दिल्ली का मुकाबला गुजरात से चल रहा है, जिसमें प्रियांश आर्या ने पहली पारी में अपने शतक की स्क्रिप्ट लिखी. Sun, 18 Oct 2026 13:53:43 +0530

  Videos
See all

LIVE: Abhijeet Dipke | CJP | Jantar Mantar | Rahul Gnadhi | Neha Bora | Saurav Das | Ashutosh Ranka #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:15:25+00:00

Imran Khan Latest News: 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम! अब क्या करेंगे इमरान? Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T09:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers