सैनिक स्कूलों में बढ़ाई जा रही RSS की भागीदारी, राहुल गांधी के दावे पर हंगामा
बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित अथॉरिटी इस मामले के तथ्यों की जांच करे। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत जिन संगठनों को सैनिक स्कूल आवंटित किए गए हैं, उनकी सूची की भी जांच की जाएगी।
PoK चुनावों को भारत ने बताया पूरी तरह से दिखावा, कहा- 'ये नागरिकों की हत्याओं को छिपाने की कोशिश'
MEA on PoK Polls: भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हाल ही में हुए चुनाव को पूरी तरह से दिखावा करार दिया. इसके साथ ही भारत ने कहा कि जून से अब तक इस इलाके में पाकिस्तानी सेना ने 90 लोगों की जान ली है. मंगलवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थानीय चुनावों के दूसरे चरण को लेकर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई.
'आम नागरिकों की हत्याओं को छिपाने की कोशिश'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह इस इलाके में आम नागरिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को छिपाने के लिए चुनाव का इस्तेमाल कर रहा है. साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि "तथाकथित स्थानीय चुनाव" उन जन-विरोधों और पाकिस्तानी सेना द्वारा अंधाधुंध हत्याओं को नहीं छिपा सकते, जिनका उन्होंने जिक्र किया था.
पीओके चुनाव पूरी तरह से दिखावा- विदेश मंत्रालय
जायसवाल ने पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तथाकथित स्थानीय चुनाव पूरी तरह से दिखावा हैं. असली कहानी जन-विरोध और पाकिस्तानी सेना द्वारा आम नागरिकों की अंधाधुंध हत्याओं की है. ऐसी खोखली कवायदें सच्चाई को नहीं छिपा सकतीं."
उन्होंने कहा, "हाल के महीनों में कार्रवाई तेज हो गई है. इस साल जून से, जारी कार्रवाई में कम से कम 90 आम नागरिकों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं."
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation





















