Responsive Scrollable Menu

उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज दोपहर को होगी अनोखी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक ही दिन मिलता है यह अवसर

Mahakal Bhasm Aarti: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों महाशिवरात्रि पर्व की भव्यता देखने लायक है. बीते 10 दिनों से मंदिर में विशेष आयोजन चल रहे हैं. बाबा महाकाल के दर्शन पिछले 44 घंटों से लगातार जारी हैं. अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. लेकिन आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती नहीं की गई. भस्म आरती होगी, मगर दोपहर 12 बजे.

दोपहर 12 बजे होगा भस्म आरती 

सोमवार को मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती नहीं की गई. आज एक विशेष परंपरा के तहत भस्म आरती दोपहर 12 बजे होगी. यह संयोग साल में केवल एक ही दिन बनता है, जो महाशिवरात्रि के अगले दिन आता है.

दूल्हा बने बाबा महाकाल

आज बाबा महाकाल को दूल्हा स्वरूप में सजाया गया. उन्हें 11 फीट ऊंचे पुष्प सेहरे से श्रृंगारित किया गया. मंदिर में चार प्रहर की पूजा संपन्न हुई. इसके बाद बाबा का महाभिषेक किया गया.

पूजन के दौरान बाबा को सप्तधान्य अर्पित किए गए. इनमें चावल, गेहूं, मूंग, उड़द, तिल और मसूर शामिल हैं. सेहरे में फूलों के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी लगाए गए. मान्यता है कि इस पूजन से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. दर्शन के बाद सेहरे की सामग्री श्रद्धालुओं में वितरित भी की जाती है.

 

साल में सिर्फ एक बार क्यों होती है भस्म आरती? 

महाकालेश्वर ज्योर्तिर्लिंग पर साल में सिर्फ एक बार दोपहर 12 बजे शिव नवरात्रि के आखिर में खास भस्म आरती होती है. इस दिन बाबा महाकाल का दूध दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है और उन्हें खास श्रृंगार से सजाया जाता है. मान्यता है कि इस दोपहर की भस्म आरती में शामिल होने से भक्तों को साल भर के दर्शन का फायदा मिलता है. महाकाल की इस अनोखी परंपरा को आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा संगम माना जाता है. महाशिवरात्रि उत्सव बुधवार, 18 फरवरी को पंचमुखारविंदा (पांच रूपों का एक साथ) के दर्शन के साथ समाप्त होगा, जो साल में एक बार होता है.

श्रद्धालु बोले-ऐसे दर्शन पहले कभी नहीं किए

सेहरा स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भावुक हो उठे. भक्तों का कहना है कि साल में सिर्फ एक बार होने वाला यह श्रृंगार अद्भुत अनुभूति देता है. मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारे गूंजते रहे.

भस्म आरती के लिए विशेष व्यवस्था

दोपहर 12 बजे होने वाली भस्म आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. नंदी हॉल, कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम में सीमित स्थान होने के कारण बैठकर दर्शन की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, चलायमान दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी ताकि सभी भक्त बाबा के दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: इन 5 राशियों पर मेहरबान हैं भगवान शिव, महाशिवरात्रि पर बरसेगी महादेव की कृपा, करें ये सरल उपाय

Continue reading on the app

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम एक बार फिर टीम इंडिया के सामने बेदम नजर आई, टी20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों के मुकाबले को लेकर चर्चा और बवाल तो खूब हुआ. लेकिन प्रदर्शन में जमीन और आसमान का अंतर देखा गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में पड़ोसी सिर्फ 114 के स्कोर पर सिमट कर रह गए. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में अपनी भड़ास निकाली है. 

मोहसिन नकवी पर बरसे शोएब अख्तर 

एक कार्यक्रम के दौरान शोएब अख्तर से पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने सीधा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी पर निशाना साधा. शोएब ने कहा कि वह सिर्फ राजनीति करना जानते हैं, खेल से उनका असल मायने में कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 

"जब आप मोहसिन नकवी जैसे अयोग्य व्यक्ति को पीसीबी अध्यक्ष नियुक्त करते हैं, तो ठीक यही होता है। एक ऐसा व्यक्ति जिसे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता और जो सिर्फ राजनीति में व्यस्त है, खेल में उसकी कोई वास्तविक रुचि नहीं है."

यह भी पढ़ें - अगर टी-20 विश्व कप में हुआ ऐसा, तो बाहर हो जाएगी पाकिस्तान की टीम, सामने आया नया समीकरण

बाबर आजम को लिया आड़े हाथ 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ बाबर के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. शोएब ने कहा कि उन्हें 6/7 साल खेलते हुए हो गए, लेकिन अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ कोई यादगार पारी नहीं खेली है. उन्होंने कहा,

"बाबर को 6-7 साल का समय दिया गया है, फिर भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ एक भी यादगार प्रदर्शन नहीं हुआ है. हम सिर्फ एक ही गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर निर्भर हैं, हमारे पास कोई मजबूत बैकअप गेंदबाज नहीं है, और 6-7 साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं बदला है"

एकतरफा जीता भारत 

अंत में बात की जाए मैच की तो आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान आगा ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने ा न्योता दिया था. ईशान किशन की 40 गेंदों में 77 रन की पारी के दम पर भारत ने 176 रन का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में पाक टीम महज 18 ओवर की बल्लेबाजी में 114 के स्कोर पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वरुण चकवर्ती को 2-2 विकेट मिली. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के खाते में 1-1 सफलता आई. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: कोलंबो में ये रहे टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, एक ने 5 मिनट में निकाल दिया पाकिस्तान का दम

Continue reading on the app

  Sports

इरफान पठान ने जख्म पर रगड़ा नमक, पाकिस्तान की हार के बाद जमकर नाचे, शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को अफगानिस्तान की जीत के बाद अफगान जलेबी गाने पर डांस करने के लिए पाकिस्तान में ट्रोल किया गया था. अब भारत से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद इसी गाने पर उन्होंने डांस कर पड़ोसियों को जलाया है. Mon, 16 Feb 2026 11:08:20 +0530

  Videos
See all

जब बकरियां बनीं ‘VIP’, गांव ने मनाया बर्थडे का जश्न | #hardoi #goat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:06:02+00:00

Nasimuddin Siddiqui News | Akhilesh Yadav News: Spa में शामिल हुए नसीमुद्दीन | Samajwadi Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:10:35+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:12:34+00:00

MP News | Bhopal| Kinnar Sammelan: धर्म सम्मेलन में गैर हिंदूकिन्नरों की घर वापसी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers