Responsive Scrollable Menu

School Holidays 2026: कब से लगेगी दशहरे की छुट्टियां… किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? यहां देखें लिस्ट

नवरात्रि के 10वें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा लेकिन पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला और विजयादशमी 21 अक्टूबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए हैं। कहीं 2 से 3 दिन की छुट्टी तो कहीं 5 से 10 दिन का अवकाश रखा गया है। आइए जानते हैं राज्यवार स्कूल की छुट्टियां…

सबसे पहले मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां ​19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार) तक दुर्गाष्टमी/विजयादशमी के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।  बिहार और छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों की स्कूल की छुट्टी घोषित की गई है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 20 व 21 अक्टूबर को विजयादशमी की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। राजस्थान में 18 से 25 अक्टूबर (शिविरा पंचांग के तहत) और यूपी में 18 और 20 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में 15 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और अब 27 अक्टूबर को खुलेंगे।

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 18, 19 और 20 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु में 18 से 20 अक्टूबर और केरल में 19-20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।  ओडिशा और असम 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा दशहरे को लेकर स्कूलों में अवकाश रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो दुर्गापूजा, सदुला बथुकम्मा, आयुध पूजा और विजयादशमी जैसे त्यौहारों के चलते तेलंगाना में 10 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और  23 अक्टूबर को खुलेंगे। आंध्र प्रदेश  में भी 12 अक्टूबर से स्कूल बंद हैं और 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे । कर्नाटक में भी 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा 26 अक्टूबर (सोमवार) को वाल्मीकि जयंती है, इसके चलते भी कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। ​18 अक्टूबरऔर 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे ,तीसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रह सकते हैं।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है। राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार भी छुट्टियां तय करते हैं।

 

Continue reading on the app

Israeli settlers attack Palestinians in West Bank during olive harvest | BBC News

The BBC has witnessed Israeli settlers attack Palestinians and set fire to olive trees in the occupied West Bank. Several dozen settlers dressed in black charged down a hill near an outpost – illegal under Israeli and international law - to a field where Palestinians and activists were harvesting olives. They torched about a dozen trees and hurled stones from slingshots. Washington Post photographer Heidi Levine, who was at the scene, was taken to hospital where she told reporters she "got jumped" and described being kicked on the ground. The UN says the past two weeks have already seen more attacks by violent Israeli settlers than during the entire harvest season last year. It says this year levels of settler violence have reached an all-time high. The BBC's Middle East Correspondent Lucy Williamson reports from the occupied West Bank. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 5th T20, LIVE SCORE: कर लो सीरीज मुट्ठी में... इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पांचवें टी20 में टॉस थोड़ी देर में

India vs West Indies 5th T20I Match LIVE UPDATES: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. सीरीज का यह पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला है. फिलहाल दोनों टीमें दो दो मैच जीतकर 2-2 की बराबरी पर हैं. आज के मैच में जो टीम जीतेगी उसके नाम सीरीज हो जाएगी. Sat, 17 Oct 2026 18:15:35 +0530

  Videos
See all

तेज रफ्तार नहीं संभाल पाया ड्राइवर,हुआ एक्सीडेंट #shorts #purvanchalexpressway #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T13:02:28+00:00

मंदिर के आगे काटी गाय, नवरात्रि में बांग्लदेशी राक्षसों का आतंक | Bangladeshi | Jagannath University #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T13:07:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers