नवरात्रि स्पेशल: दीपिका पादुकोण के इस गाने के बिना अधूरा है गरबा और डांडिया का रंग
नवरात्रि के दौरान जब गरबा और डांडिया की धूम शुरू होती है, तो बॉलीवुड का एक गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. यह गाना है ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’, जिसमें दीपिका पादुकोण के डांस और पारंपरिक गुजराती अंदाज ने खास पहचान बनाई. साल 2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का यह गाना दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया था. इसे श्रेया घोषाल और उस्मान मीर ने अपनी आवाज दी, जबकि इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने तैयार किया और बोल सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे. गाने में पारंपरिक गरबा की झलक, ढोल-नगाड़ों की लय और दीपिका का लाल चनिया-चोली वाला लुक इसे खास बनाते हैं. इसकी तेज बीट्स और डांस स्टेप्स इसे गरबा नाइट्स के लिए एक लोकप्रिय पसंद बनाते हैं. रिलीज के सालों बाद भी यह गाना नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के चर्चित गरबा गानों में शामिल रहता है.
क्या टेस्ला ने सच में उड़ने वाली कार बनाई है?
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अमेरिका के टेक्सस में अपनी कार रोडस्टर का डेमो दिया, इसमें कार को हवा में उड़कर कलाबाज़ी खाते और फिर लैंड करते हुए दिखाया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
BBC News










