बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर
अजय देवगन और काजोल के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की कार्रवाई की खबरों के बीच काजोल परिवार के साथ मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन भी नजर आए। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती ने भी पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल काजोल हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आती हैं। इस बार भी वह परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मां तनुजा और बहन तनिषा मुखर्जी भी उनके साथ मौजूद रहीं। चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग और बेटी न्यासा देवगन ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पंडाल में काजोल परिवार के साथ नजर आईं। एक ही जगह परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। काजोल लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़ी रही हैं और इस दौरान परिवार भी अक्सर उनके साथ दिखाई देता है। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंचीं इस बार नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चन परिवार से जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंचीं। सुमोना चक्रवर्ती समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। मुंबई के इस दुर्गा पूजा उत्सव में हर साल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से पूजा पंडाल चर्चा में रहा। देखें तस्वीरें… अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई की खबर काजोल की दुर्गा पूजा में मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की तोड़फोड़ की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के कथित अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले में आंतरिक बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाने और खिड़कियों में बदलाव को लेकर अनधिकृत निर्माण की शिकायतें थीं। इसी मामले में BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य रोकने और संबंधित दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अजय देवगन की PR टीम के प्रतिनिधि पराग देसाई ने कार्रवाई से जुड़ी खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले में BMC की टीम नहीं आई। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जिस प्रॉपर्टी को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय की है और उनके घर से थोड़ी ही दूर है। अजय ने उसे किराए पर दिया हुआ है। संभव है कि बीएमसी को उस प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताएं मिली हों, जिसके चलते कार्रवाई हुई हो।
करीना कपूर की वो 5 अंडररेटेड मूवीज, OTT पर मचा रखा है गदर, हटकर दिखा बेबो का अंदाज
Kareena Kapoor Underrated Movies on OTT: दर्शकों के बीच करीना कपूर की इमेज एक ग्लैमरस हीरोइन की रही है. हालांकि, उन्होंने हिंदी सिनेमा में ऑफबीट किरदार निभाकर लोगों को चौंकाया भी है. अगर आप बेबो की रुटीन से अलग फिल्में देखना चाहते हैं, तो इन 5 फिल्मों पर जरूर गौर फरमाएं जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं. उन्होंने इन अंडररेटेड फिल्मों में अपनी खूबसूरती के अलावा एक्टिंग से खूब ध्यान खींचा. कुछ किरदारों में उन्हें अभिनय के लिए भी अवॉर्ड मिला.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










