Responsive Scrollable Menu

CMRL मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के आवास पर ED ने चस्पा किया समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन के आवास के बाहर समन चस्पा कर उन्हें सीएमआरएल से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 23 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया। ईडी ने राज्य पुलिस द्वारा हाल में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया था। शनिवार को कोच्चि से आये ईडी के एक अधिकारी ने यहां बेकरी जंक्शन के निकट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री विजयन के आवास पर जाकर समन को प्रवेश द्वार के पास चस्पा कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया, ताकि विजयन को समन मिलना सुनिश्चित हो सके और वह निर्देशानुसार पूछताछ के लिए पेश हों। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के पहुंचने के समय विजयन अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता वी. शिवनकुट्टी बाद में आवास पर पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत की।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ईडी की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विजयन पार्टी के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए कन्नूर में हैं और वह फरार नहीं हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘वह यहां से अलप्पुझा और फिर कन्नूर गए हैं।

दो दिवसीय बैठक पूरी करने के बाद वह तिरुवनंतपुरम लौट आएंगे। अगर वे चाहते, तो उन्हें सीधे भी नोटिस दे सकते थे।” उन्होंने कहा कि ईडी के एक अधिकारी सुबह सबसे पहले अकेले समन देने के लिए विजयन के आवास पर पहुंचे थे, लेकिन उनके मौजूद न होने पर वापस लौट गये। शिवनकुट्टी ने दावा किया कि अधिकारी बाद में दोबारा आये और उन्होंने कर्मचारियों से समन चस्पा किए जाने का गवाह बनने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ईडी के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ वापस आये और समन चस्पा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। इस मामले में कोई भी कार्रवाई उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद ही की जानी चाहिए।’’ शिवनकुट्टी ने समन चस्पा करने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आमतौर पर इस प्रक्रिया का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति का पता नहीं चल पाता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जैसे व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण, अलोकतांत्रिक और बेहद निंदनीय है।’’ विजयन के पूछताछ के लिए पेश होने के सवाल पर शिवनकुट्टी ने कहा कि इस बारे में फैसला लेना नेता पर निर्भर करता है। केरलम सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने कथित सीएमआरएल रिश्वतखोरी मामले के सिलसिले में विजयन और उनकी बेटी वीणा टी एवं उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास समेत उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ 12 अक्टूबर को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। केरल उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को ब्यूरो को निर्देश दिया था कि वह ईडी द्वारा केरलम पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करे।

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी कानून के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। ईडी ने आरोप लगाया है कि सीएमआरएल ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) परामर्श सेवाओं की आड़ में विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस (जो अब बंद हो चुकी है) को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया। विजयन ने प्राथमिकी दर्ज करने के केरल उच्च न्यायालय के आदेश को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

Continue reading on the app

Delhi News: दिल्ली में कचरा प्रबंधन पर बड़ा एक्शन, 250 वार्डों में सफाई के लिए शुरू हुईं आधुनिक मशीनें

दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए CM रेखा गुप्ता ने MCD की नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। 25 वार्डों को नए वाहन और सभी 250 वार्डों को आधुनिक मशीनें मिलीं।

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

China-Houthi Connection: हूतियों के साथ चीन! सऊदी अरब में मचेगी तबाही? | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T00:45:36+00:00

Abhijeet Deepke Bail News:रिहा होते ही क्यों चिल्लाए दीपके? सब देखते रह गए! Latest News | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T00:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers