Responsive Scrollable Menu

Donald Trump की पाबंदियों से छूट के बाद भारत में Russian Oil का आयात जारी रहेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल के प्रमुख खरीदारों पर एक नए कानून के तहत अनिवार्य प्रतिबंधों और शुल्कों से छूट दिए जाने के बाद विश्लेषकों का मानना है कि भारत मौजूदा स्तर के करीब ही रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा। ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट के तहत लगाए जाने वाले प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट देते हुए शुक्रवार देर रात एक कार्यकारी आदेश जारी किया। यह कदम कानून लागू करने की 30 दिवसीय समयसीमा खत्म होने से ठीक एक दिन पहले उठाया गया।

उन्होंने इस कानून पर 18 सितंबर को हस्ताक्षर किए थे। यह छूट केवल भारत के लिए नहीं है और इससे चीन को भी लाभ मिल सकता है। यह आदेश प्रशासन को बाद में इस पर पुनर्विचार करने का अधिकार भी देता है।

जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाले आंकड़ों से पता चलता है कि भारत इस साल औसतन 18 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) के साथ समुद्री मार्ग से रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक रहा है, जो चीन (12 लाख बीपीडी) से अधिक है। इटली, तुर्किये और नीदरलैंड शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। ऊर्जा शोध संस्था केपलर को उम्मीद है कि अक्टूबर में आयात 18-19 लाख बीपीडी के आसपास बना रहेगा।

हालांकि, यह मात्रा साल के मध्य के उच्चतम स्तरों से काफी कम है। भारतीय आयात जून में 26 लाख बीपीडी और जुलाई में 25.7 लाख बीपीडी के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। विश्लेषकों का कहना है कि इस छूट के साथ तेल रिफाइनरी कंपनियों द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद जारी रखने की संभावना है।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि इस विधेयक के तहत भारत को 100 प्रतिशत तक के संभावित शुल्कों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वह रूसी तेल के शीर्ष पांच वैश्विक खरीदारों में शामिल है। अर्थशास्त्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य रूसी आपूर्ति को बाजार से बाहर होने से रोकना है, ताकि अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले वैश्विक तेल कीमतों में और तेजी न आए। अरोड़ा ने कहा, यह कदम भारत के लिए धारणा के स्तर पर सकारात्मक होना चाहिए।

हालांकि, हम रूस के प्रति ट्रंप के बार-बार बदलते रुख और अपने अब तक के कार्यकाल में भारत के प्रति उनके सामान्य विरोध को ध्यान में रखते हुए आगाह करते हैं कि मध्यावधि चुनावों के बाद इस मामले में नए सिरे से फैसले लिए जा सकते हैं।

Continue reading on the app

मुंबई में गरबा देख रो पड़ीं विदेशी महिला, मां दुर्गा की भक्ति ने छुआ दिल, बोलीं- 'भारत में होना सौभाग्य है!'

मुंबई के एक मॉल में नवरात्रि गरबा देखकर रोमानिया की कंटेंट क्रिएटर मारिया एलेक्जेंड्रा भावुक हो गईं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मां दुर्गा की भक्ति में झूमते देख उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. भारतीय संस्कृति और आस्था से प्रभावित मारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Continue reading on the app

  Sports

फिक्सिंग-ड्रग्स के कारण 4 साल रहा बैन, अब 40 की उम्र में तोड़ा रिकॉर्ड, बना देश का नंबर-1 बल्लेबाज

पिछले 22 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने 4 साल तक बैन के बावजूद भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना दिया. Sun, 18 Oct 2026 00:21:03 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia vs Houthis | सऊदी ने मार गिराए हूतियों के 950 लड़ाके! Yemen War | Middle East News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T00:15:15+00:00

Viral Video |गरबा के रंग में रंगे रवि किशन, जमकर किया डांस! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T00:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers