Responsive Scrollable Menu

आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले, एक्शन में दिखेंगी अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित 6 टीमें, नोट कर लें टाइमिंग

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अब तक टूर्नामेंट में 2 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, तो वहीं कुछ टीमें एलिमिनेट भी हो चुकी हैं. अब 16 फरवरी, सोमवार को 3 मुकाबले खेले जाने वाले हैं, जिसमें सभी की नजरें शाम 7 बजे शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच पर होंगी. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 16 फरवरी वाले मैच किन-किन टीमों के बीच खेले जाएंगे और कितने-कितने बजे शुरू होंगे?

अफगानिस्तान बनाम ओमान

16 फरवरी को पहला मुकाबला अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जाएगा. सुपर-8 में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अफगान टीम का जीतना बेहद जरूरी है. यह मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंग्लैंड बनाम इटली

ग्रुप-सी की टीमें इंग्लैंड और इटली आपस में भिड़ने वाली हैं, दोपहर 3 बजे यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच जीतकर इंग्लैंड सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इंग्लैंड की टीम चाहेगी की वह इटली को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर ले, जबकि इटली को अगर खुद को सुपर-8 की रेस में बरकरार रखना है, तो इंग्लैंड को हराना होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता है और अब सोमवार को श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला मैच कंगारुओं के लिए करो या मरो वाला होगा.जिम्बाब्वे के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. ऐसे में अब यदि ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचना है, तो श्रीलंका को हराना होगा. आपको बता दें, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले पल्लेकेले में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रोहित और विराट के बिना T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार कब उतरी थी टीम इंडिया?

Continue reading on the app

AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज (16 फरवरी) से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शुरुआत हो रही है. इस बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे करेंगे. उद्घाटन के कारण प्रदर्शनी क्षेत्र आज आम लोगों के लिए बंद रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से यह प्रदर्शनी सभी के लिए खोल दी जाएगी. यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा.

समिट के बारे में जानकारी

इस समिट के साथ आयोजित एआई इम्पैक्ट एक्सपो में दुनिया भर की नई तकनीकों और एआई से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं. यहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, सरकारी विभाग और अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं. एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी और लाइव डेमो होंगे, जिन्हें ‘लोग, ग्रह और उन्नति’ जैसे विषयों पर तैयार किया गया है.

इस आयोजन में 600 से अधिक स्टार्टअप अपने नए और उपयोगी एआई समाधान दिखाएंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और अन्य देशों सहित कुल 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देंगे. कार्यक्रम के दौरान 500 से ज्यादा सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,000 से अधिक विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे. इन सत्रों में एआई के भविष्य, उसके उपयोग और समाज पर उसके प्रभाव पर चर्चा होगी. अनुमान है कि इस समिट में 25 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे.

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा के लिए दिल्ली में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और 500 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. NDRF की टीमें भी तैनात हैं. कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.

20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समिट में होंगे शामिल

इस समिट में सिर्फ टेक लीडर्स ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दुनिया के कई ताकतवर देशों के नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे. इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज शामिल हैं. इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस जैसे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इस चर्चा में शामिल होंगे. कुल 45 से ज्यादा देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान भारत में होंगे.

AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शेड्यूल

  • आज (16 फरवरी) होगा प्रमुख नेताओं के मुख्य भाषण

  • विशेषज्ञों के साथ होगी राउंडटेबल चर्चा

  • पॉलिसी से जुड़े पैनल डिस्कशन

  • इंडिया एआई एक्स्पो का उद्घाटन

17 फरवरी का शेड्यूल

  • अलग-अलग क्षेत्रों में AI से जुड़ी बातचीत और चर्चाएं

  • नॉलेज कॉम्पेंडिया की लॉन्चिंग

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, लैंगिक समानता और दिव्यांगजन जैसे विषयों पर रिपोर्ट जारी

18 फरवरी का शेड्यूल

  • रिसर्च संगोष्ठी

  • देश-विदेश के शिक्षाविद और थिंक टैंक शोध, नए निष्कर्ष और नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पेश करेंगे

  • CEO राउंडटेबल, जिसमें जिम्मेदार AI और निवेश के रास्ते पर चर्चा होगी

  • GPAI कांउसिल की बैठकें

  • अब तक की प्रगति की समीक्षा

19 फरवरी का शेड्यूल

  • पीएम मोदी आधिकारिक तौर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे

  • सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसे 100 से ज्यादा ग्लोबल दिग्गज पीएम मोदी के साथ एक मेज पर बैठक करेंगे

  • इसमें भारत में एआई सेक्टर में बड़े निवेश और रणनीतिक पार्टनरशिप पर अहम फैसले होंगे

20 फरवरी का शेड्यूल

  • GPAI काउंसिल की मीटिंग

  • सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे

यह भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट आज से शुरू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: मोहसिन नकवी से नहीं झेली गई ‘बेइज्जती’, पाकिस्तान की हार का तमाशा देखने से पहले छोड़ा मैदान

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. मगर इससे पहले कि पाक टीम हारती, मोहसिन नकवी ने स्टेडियम छोड़ दिया. वो मैच खत्म होने से पहले ही वहां से निकल गए. Mon, 16 Feb 2026 08:13:31 +0530

  Videos
See all

Top 100 News | 100 बड़ी खबरें | India Beat Pakistan | PM Modi | Rahul Gandhi | T20 World cup Match #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T03:10:48+00:00

चौथा बच्चा होने पर 21 हजार देगा Hindu Raksha Dal | Pinky Chaudhary | UP News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T03:11:27+00:00

मंदिर में ‘संस्कारी’ चोर की करतूत, दानपेटी पर किया हाथ साफ #templetheft #mandirdarshan #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T03:09:40+00:00

UP Politics Update: 2027 चुनाव में अखिलेश की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी? | Akhilesh Yadav | SP | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T03:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers