Responsive Scrollable Menu

क्या पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो सकता है:नामीबिया के खिलाफ जीत जरूरी; ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज मैच हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। अब पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा। अगर टीम हार गई तो ग्रुप-ए से भारत के साथ अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट में आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। कंगारू टीम यहां अगर हार गई तो उनका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच हार चुकी है। ग्रुप-ए: पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो ग्रुप-बी की सिचुएशन इस समय सबसे ज्यादा मजेदार है। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली। इस हार से टीम के समीकरण गड़बड़ा गए। अब उन्हें सुपर-8 में जगह पक्की करने के लिए आज श्रीलंका को हराना ही होगा। अगर होम टीम जीत गई तो उनका क्वालिफिकेशन कन्फर्म हो जाएगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ जीतने के बाद ओमान को भी हराना होगा। अगर टीम एक भी मैच हार गई तो जिम्बाब्वे आखिरी 2 में से एक भी मैच जीतकर क्वालिफाई कर जाएगी। श्रीलंका को भी क्वालिफिकेशन के लिए एक ही जीत चाहिए। ओमान एलिमिनेट हो चुकी है, वहीं आयरलैंड का 2 हार के बाद बेहद खराब रन रेट है। इसलिए उनका क्वालिफाई कर पाना भी मुश्किल है। ग्रुप-सी: वेस्टइंडीज क्वालिफाई, नेपाल बाहर रविवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया। इस नतीजे से विंडीज सुपर-8 में पहुंच गई, वहीं नेपाल एलिमिनेट हो गई। अब इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली की टीमें रेस में हैं। इंग्लैंड आज इटली से भिड़ेगी, टीम जीतकर अगले राउंड में पहुंच जाएगी। अगर इटली जीत गई तो इंग्लैंड का क्वालिफाई कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इटली के पास 1 जीत और 1 हार है। वहीं स्कॉटलैंड ने एक मैच तो जीता, लेकिन टीम 2 मुकाबले हार चुकी है। इंग्लैंड को इकलौती हार भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली। स्कॉटलैंड का आखिरी मैच नेपाल से होगा, इसे जीतकर टीम का क्वालिफाई कर पाना मुश्किल है। हालांकि, इंग्लैंड अगर हार गई तो इटली और स्कॉटलैंड दोनों की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। ग्रुप-डी: अफगानिस्तान अब दूसरों के भरोसे टूर्नामेंट का सबसे मुश्किल ग्रुप यही था। इसमें 2024 की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका, 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और 2024 की सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान की टीमें थीं। अफगानिस्तान ने कीवी और प्रोटियाज टीम के खिलाफ अपने दोनों मैच गंवा दिए। अब उन्हें क्वालिफाई करने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी। साउथ अफ्रीका 3 जीत से 6 पॉइंट्स लेकर लगभग अगले राउंड में जगह बना चुकी है। टीम UAE को आखिरी मैच हराकर नंबर-1 पर रहकर ग्रुप स्टेज फिनिश कर सकती है। न्यूजीलैंड भी 2 मैच जीत चुका है, टीम कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच जाएगी। UAE को एक जीत मिली है, लेकिन उनके 2 मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। अगर टीम दोनों जीत गई तो अगले राउंड में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान और कनाडा एक भी मैच हारीं तो बाहर हो जाएंगी।

Continue reading on the app

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए। पढ़िए IND Vs PAK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2007 जोहान्सबर्ग में 5 रन और 2024 न्यूयॉर्क में 6 रन से पाकिस्तान को हराया था। 2. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को 2014 में वेस्टइंडीज ने 84 रन से हराया था। 3. पाकिस्तान ने स्पिनर्स से 18 ओवर फिंकवाए पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजों से 18 ओवर फिंकवाए। किसी एक पारी में स्पिनर्स से सबसे ज्यादा ओवर फिंकवाने का यह जॉइंट वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पहली बार 2012 में कोलंबो में ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 4. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए तीसरे हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 82* रन की रही थी, जो विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी। 5. अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वे इस साल अब तक 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। पहले नंबर पर संजू सैमसन हैं। वे 2024 में 5 बार शून्य पर पवेलियन लौटे थे। 6. ईशान की भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में फास्टेस्ट फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब ईशान किशन के नाम हो गया है। उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 32 गेंद में इफ्तिखार अहमद (2022) के नाम था।

Continue reading on the app

  Sports

Team India से हार पर Pakistan के Dressing Room में मातम, कोच Mike Hesson ने खोला हर राज

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में भारत के खिलाफ एकतरफा 61 रनों की हार के बाद, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दबाव भरे मुकाबले में मैच की परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में विफल रही। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, हेसन ने कहा कि भारत ने उस पिच का बेहतर फायदा उठाया, जो शुरुआत में स्पिनरों को काफी मदद दे रही थी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी की बात करें तो, जाहिर है शुरुआत में काफी स्पिन हो रही थी, और मुझे लगता है कि ईशान किशन की बल्लेबाजी ने हमसे मैच छीन लिया।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs PAK: 'Greatest Rivalry' या एकतरफा मुकाबला? जानें ICC Events में कौन है असली 'Boss'


हेसन ने कहा कि इस समय ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे जानते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह कितना मायने रखता है। हेसन ने कहा कि हम जानते हैं कि पाकिस्तान बनाम भारत एक बहुत बड़ा आयोजन है। जाहिर है, आज से पहले हमने लगातार पांच मैच जीते थे, इसलिए हम आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन आज हम पूरी तरह से हार गए। हेसन ने स्वीकार किया कि भारत ने पिच पर पाकिस्तान के अनुमान से कहीं अधिक स्कोर बना लिया। ईमानदारी से कहूँ तो, उन्होंने उस पिच पर शायद औसत से 25 रन अधिक बनाए।

हालाँकि, पाकिस्तानी कोच ने अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को अधिक चिंता का विषय बताया। हेसन के अनुसार, पिच की स्थिति का आकलन करने के बाद टीम अपनी रणनीति में बदलाव करने में विफल रही, जिसकी वजह से उन्हें मैच हारना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार ढलने के मामले में, हमने खुद को कोई मौका ही नहीं दिया। पाकिस्तान के मुख्य कोच ने पहले गेंदबाजी करने के सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि यह निर्णय पिच के आकलन पर आधारित था, न कि सावधानी पर।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | पाकिस्तान क्रिकेट में 'महाप्रलय'! भारत से हार के बाद बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर करने की उठी मांग


हेसन ने कहा कि हाँ, मैंने इसका जवाब दे दिया है। दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करने वाली थीं क्योंकि पिच नरम थी और पहली पारी में गेंद दूसरी पारी की तुलना में दोगुनी स्पिन कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात पहले हुई थी, जो दिन का मैच था; यह रात का मैच है। इसलिए, जैसा कि मैंने कहा, टॉस से इसका कोई लेना-देना नहीं था, यह सिर्फ क्रियान्वयन की बात थी। हेसन ने भारत के खिलाफ उच्च दबाव वाले मुकाबले में अपनी टीम की गेंदबाजी रणनीति का बचाव करते हुए उस्मान तारिक को देर से बल्लेबाजी के लिए उतारने से जुड़े सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज उस्मान तारिक पर हमला करते हैं तो वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं, और हमारी टीम में उनकी एक विशेष भूमिका है।
Mon, 16 Feb 2026 14:14:09 +0530

  Videos
See all

Mumbai: फ्रांस राष्ट्रपति के स्वागत में मुंबई में लगे पोस्टर #shorts #aajtak #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:42:26+00:00

STF ने मुंबई पुलिस संग मिलकर 6 शूटर्स पकड़े #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:39:09+00:00

Greater Noida में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत #aajtak #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:43:11+00:00

Sahitya AajTak Lucknow: आजतक के मंच से खूब लगे ठहाके जब कॉमेडियंस ने की नेताओं की 'एक्टिंग' #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T08:36:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers