Responsive Scrollable Menu

CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ जारी रहेगा देशव्यापी आंदोलन: Prakash Raj

अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को ‘‘दबाने’’ की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बावजूद ये जारी रहेंगे। अभिनेता शुक्रवार को यहां ‘मानवीयम विधि’ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार और एसआईआर के खिलाफ आयोजित एक विरोध सभा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पुलिस ने यह कहते हुए हस्तक्षेप किया कि आयोजकों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली है।

इस वजह से वहां हल्की नोकझोंक हुई, हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति दे दी। प्रकाश राज ने कहा कि देश के युवा महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और भगत सिंह से प्रेरणा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘हम सवाल पूछ रहे हैं: ज्ञानेश कुमार, आप हमें क्यों रोक रहे हैं?

जिस तरह से आप हमें रोक रहे हैं और अवैध रूप से हिरासत में ले रहे हैं, वह साबित करता है कि कुछ तो गड़बड़ है।’’ उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और शांतिप्रिय देश है तथा लोगों को सवाल पूछने और विरोध करने का पूरा अधिकार है। केरलम में पुलिस के हस्तक्षेप के बारे में पूछे जाने पर प्रकाश राज ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए अनुमति लिए जाने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘इस देश में विरोध प्रदर्शन करने के लिए हमें किसकी अनुमति चाहिए?’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन से आपका क्या मतलब है?

क्या वे आतंकवादी हैं? इस देश के युवा और आम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या यह इस देश में कोई अपराध है?

यह आपके लिए इसलिए अपराध है क्योंकि हम ऐसे कड़वे सवाल पूछ रहे हैं जिनका आपके पास कोई जवाब नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस थक जाएगी और (प्रधानमंत्री) मोदी तथा (गृह मंत्री) शाह से कहेगी-हम आपके कार्यकर्ता नहीं हैं। कृपया हमसे ऐसा करना बंद करवाएं। सेना भी यह कहने लगेगी-नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते।

वे भी इंसान हैं, वे भी इस देश के नागरिक हैं।’’ राज ने कहा कि किसानों ने घोषणा की है कि वे युवाओं के समर्थन में इस आंदोलन में शामिल होंगे और उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से भी बड़े आंदोलन की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं क्या होता है। यह जंतर-मंतर पर आपने जो देखा था, उससे भी बड़ी लड़ाई और बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है।’’

Continue reading on the app

Punjab में हत्या और Extortion पर Sachin Pilot का वार, कहा- जनता अब बदलाव करेगी

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 17 अक्टूबर को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने हत्याओं, जबरन वसूली, फिरौती की मांग और एनकाउंटर की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी की ओर इशारा किया। मोगा जिले के दौरे के दौरान, पायलट ने एक ऐसे युवक का उदाहरण देते हुए इस मुद्दे को उठाया, जिसने तीन साल पहले अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने बताया कि उस परिवार को न तो न्याय मिला और न ही कोई जरूरी मदद। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हत्याओं और अन्य अपराधों की ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला

उन्होंने कहा कि आज हम सभी मोगा जिले में हैं। पंजाब के हर कोने से एनकाउंटर, हत्याओं और दिन-दहाड़े लोगों की जान लिए जाने की खबरें आ रही हैं। आज भी, इस नौजवान को देखिए, जिसने तीन साल पहले अपने पिता को खो दिया था; न तो उसे न्याय मिला और न ही कोई जरूरी मदद। पंजाब में हत्याएं, एनकाउंटर, जबरन वसूली और फिरौती की मांग बहुत आम हो गई है। मुझे लगता है कि लोग बहुत मुश्किल हालात में जी रहे हैं।

पायलट ने व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी संभालने वालों पर अपना कर्तव्य न निभा पाने का आरोप लगाया। नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों, जबरन वसूली और हत्याओं जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए, उन्होंने राज्य में हालात पर फिर से नियंत्रण पाने के लिए शासन में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे इसमें नाकाम रहे हैं। हम चाहते हैं कि पंजाब की स्थिति फिर से नियंत्रण में आए। नशीले पदार्थ, अवैध हथियार, जबरन वसूली, दिन-दहाड़े हत्याएं—शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब कोई मुठभेड़ या हत्या न होती हो। इसे रोकने के लिए शासन व्यवस्था में बदलाव बहुत जरूरी है। हमने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और हम हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब इस व्यवस्था को बदलने का समय आ गया है, और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता ऐसा ही करेगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में Parwinder Singh Jhota की हत्या पर MHA सख्त, AAP सरकार से मांगी रिपोर्ट

पायलट ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने उन्हें पार्टी का एक मेहनती सदस्य बताया और जांच में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर आरोपी जमानत पर बाहर हैं और हत्या के तीन साल बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले, पायलट ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने परमिंदर सिंह "विक्की" के परिवार वालों से मुलाकात की है। जून 2023 में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में लूटपाट और डकैती के दौरान कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करने का वादा किया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 5th T20, LIVE SCORE: कर लो सीरीज मुट्ठी में... इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पांचवें टी20 में टॉस थोड़ी देर में

India vs West Indies 5th T20I Match LIVE UPDATES: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. सीरीज का यह पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला है. फिलहाल दोनों टीमें दो दो मैच जीतकर 2-2 की बराबरी पर हैं. आज के मैच में जो टीम जीतेगी उसके नाम सीरीज हो जाएगी. Sat, 17 Oct 2026 18:15:35 +0530

  Videos
See all

तेज रफ्तार नहीं संभाल पाया ड्राइवर,हुआ एक्सीडेंट #shorts #purvanchalexpressway #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T13:02:28+00:00

मंदिर के आगे काटी गाय, नवरात्रि में बांग्लदेशी राक्षसों का आतंक | Bangladeshi | Jagannath University #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T13:07:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers