Responsive Scrollable Menu

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए। पढ़िए IND Vs PAK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2007 जोहान्सबर्ग में 5 रन और 2024 न्यूयॉर्क में 6 रन से पाकिस्तान को हराया था। 2. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को 2014 में वेस्टइंडीज ने 84 रन से हराया था। 3. पाकिस्तान ने स्पिनर्स से 18 ओवर फिंकवाए पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजों से 18 ओवर फिंकवाए। किसी एक पारी में स्पिनर्स से सबसे ज्यादा ओवर फिंकवाने का यह जॉइंट वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पहली बार 2012 में कोलंबो में ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 4. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए तीसरे हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 82* रन की रही थी, जो विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी। 5. अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वे इस साल अब तक 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। पहले नंबर पर संजू सैमसन हैं। वे 2024 में 5 बार शून्य पर पवेलियन लौटे थे। 6. ईशान की भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में फास्टेस्ट फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब ईशान किशन के नाम हो गया है। उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 32 गेंद में इफ्तिखार अहमद (2022) के नाम था।

Continue reading on the app

आज पहला मैच AFG vs UAE:दिल्ली में होगा मुकाबला; लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगा अफगानिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप आज में अफगानिस्तान (AFG) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम इस समय दबाव में है। टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, UAE की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। उसने अपने पिछले मुकाबले में कनाडा को हराया था और फिलहाल पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। अगर UAE इस मैच को जीत लेती है तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी। UAE के खिलाफ AFG आगे हेड टु हेड में अफगानिस्तान का पलड़ा UAE पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 14 टी-20 मैच खेले गए हैं। अफगानिस्तान ने 11 जीते हैं, जबकि UAE ने 3 मैच जीते हैं। अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज से उम्मीद अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो मैचों में 111 रन बनाए हैं और टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक उन पर होगी। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने अब तक खेले दो मैचों में 10.34 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। UAE को जुनैद सिद्दीकी से उम्मीद UAE के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। उनकी चार ओवर की गेंदबाजी मैच का रुख बदल सकती है। टीम को उनसे नियमित विकेट की उम्मीद रहेगी। अब तक खेले 2 मैचों में 10.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 5 विकेट लिए हैं। जब टूर्नामेंट में UAE की ओर से आर्यांश टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 138.98 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। पिच और परिस्थितियां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं रहने की उम्मीद है। यहां अब तक खेले गए मुकाबलों में गेंदबाजों को मदद मिली है। दबाव में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में विकेट गिरने की संभावना ज्यादा रहेगी। इस मैच में भी गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान(कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। UAE: अर्यांश शर्मा(विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को पीटने के बाद आपस में भिड़े टीम इंडिया के खिलाड़ी,कुलदीप यादव से भिड़े सूर्यकुमार यादव और हार्दिक, रिंकू सिंह बीच में कूदे

Hardik pandya heated exchange with Kuldeep Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में रौंद कर फिर से साबित किया कि दोनों टीमों का कोई मुकाबला नहीं है. 61 रन का जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान के अगले दौर में जाने पर सवाल खड़ा हो गया है. मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव के साथ हार्दिक पंड्या की बहस को लेकर चर्चा हो रही है. Mon, 16 Feb 2026 06:45:45 +0530

  Videos
See all

US Attack Iran News Live : Trump के एक आदेश ने Ali Khamenei की उड़ाई नींद | America | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T02:17:34+00:00

IND vs PAK T20 Match: भारत की शानदार जीत पर क्या बोले MS Dhoni और Kohli के बचपन के कोच #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T02:15:58+00:00

चुनाव आयोग ने बंगाल के 7 अफसरों को सस्पेंड किया | Breaking News | Bengal Election | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T02:15:59+00:00

IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हर बॉल में चटाई धूल |T20 World Cup 2026 Match Score #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T02:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers