Responsive Scrollable Menu

KonMari Method से कपड़े तह करने पर अलमारी और Drawer में मिलेगी भरपूर जगह

रोजाना सुबह के समय कपड़े निकालने के लिए अलमारी खोलनी पड़ती है। लेकिन अलमारी में कपड़े बिखरे रहते हैं, जिस कारण जो पहनना होता है, वह आसानी से नहीं मिल पाता है। वहीं कपड़ों के ढेर से अपना पसंदीदा कपड़ा निकालने में समय बर्बाद होता है। वहीं एक कपड़ा निकालने के चक्कर में बाकी कपड़ों की तह खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना इस परेशानी का सामना करती हैं और आपकी वार्डरोब में जगह भी कम रहती है। तो आप जापानी कोनमारी मेथड अपना सकती हैं।

कोनमारी टी-शर्ट फोल्डिंग का तरीका

महिलाएं अक्सर अलमारी में कपड़ों को एक के ऊपर एक करके रखती हैं। लेकिन इस पुरानी तकनीक को आजमाने की जगह आप नीचे बताए गए तरीकों से टी-शर्ट्स को फोल्ड या फिर रोल करके सही तरीके से रखें।

कोनमारी टी-शर्ट फोल्ड करने का तरीका

टी-शर्ट को सबसे पहले बेड या टेबल पर सीधा बिछा लें। फिर हाथों से इसकी सिलवटों को सही कर लें।
अब टी शर्ट के दाएं और बाएं हिस्से को अंदर की तरफ थोड़ा-थोड़ा मोड़ें।
अब बाजू वाले हिस्से को बाहर की ओर फ्लैट करें।
टी-शर्ट के निचले हिस्से को उठाकर ऊपर की ओर कॉलर की तरफ आधा मोड़ें।
फिर दो-तीन बार इसको छोटा-छोटा और मोड़ लें, जिससे कि यह सीधी खड़ी हो सके।

अपनाएं रोलिंग तकनीक

अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं या फिर ड्रॉअर में टी-शर्ट को सेट करना चाहती हैं। तो उनको वैसे ही फोल्ड करें जैसा कि ऊपर बताया गया।
फिर टीशर्ट को नीचे से ऊपर की तरफ एक रोल में लपेटें।
रोल को ज्यादा टाइट लपेटने से बचना चाहिए। इसको थोड़ा सामान्य ही रखें, जिससे कि कपड़े पर किसी तरह का खिंचाव और सिलवट न आए।
अब आसानी से ड्रॉअर या ट्रैवल बैग में रोल की गई टी-शर्ट्स को रख सकती हैं।
ऐसा करने से बैग और अलमारी में एक्स्ट्रा स्पेस निकल आएगा।

जानें कपड़े रखने का सही तरीका

कोनमारी मेथड में कभी भी कपड़ों को एक के ऊपर एक तह करके नहीं रखा जाता है।

इस मेथल में कपड़ों को वर्टिकली फाइल की तरह अरेंज किया जाता है।

वहीं सभी फोल्ड की हुई टीशर्ट्स को ड्रॉअर में फाइल्स या बुक की तरह खड़ा करके रखा जाता है। जिससे कि एक ही नजर में आपकी सारी टी-शर्ट्स दिखें।

Continue reading on the app

Rajinikanth की Jailer 2 ने दो दिन में की 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता रजनीकांत अभिनीत ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दो दिन के भीतर दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 210.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। दिलीपकुमार ने ही 2023 में रिलीज हुई इसकी पहली फिल्म ‘जेलर’ का निर्देशन किया था।

‘जेलर 2’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका निर्माण कलानिधि ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 125.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 85.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

भारत में फिल्म की कुल कमाई 113.65 करोड़ रुपये रही है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। ‘जेलर’ की कहानी रजनीकांत के किरदार मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है।

पांडियन एक सेवानिवृत्त जेलर है, जो नौकरी छोड़ने के बाद अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है लेकिन बाद में मूर्ति तस्करी गिरोह की जांच कर रहा उसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा लापता हो जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजारामूडु भी हैं। इसके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और ऋतिक रोशन समेत कई कलाकार विशेष भूमिकाओं में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Kolkata Stampede News: मौत का ‘फैंसी पंडाल’...कितने गुनहगार? Durga Puja | Suvendu Adhikari | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T19:30:20+00:00

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, फ्रांस में टाउन हॉल में आग |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T19:35:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers