Responsive Scrollable Menu

पिच, बॉलर, एग्जीक्यूशन... भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए पाकिस्तानी कप्तान सलमान, हर तरफ होने लगे ट्रोल

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने 176 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेज करते हुए पाकिस्तानी टीम सिर्फ 113 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच गंवा बैठी. इस हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने अपने खिलाड़ियों पर ठीकरा फोड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि शर्मनाक हार के बाद पाक कैप्टन ने क्या-क्या कहा...

सलमान अली आगा ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?

टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा अपनी टीम के खिलाड़ियों की कमियां गिनाने लग गए. उन्होंने अपने गेम के बारे में कोई बात नहीं की, जबकि वह बल्ले से सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए थे.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, 'हमारे स्पिनर्स का दिन खराब था. कुछ हिस्सों में एग्जीक्यूशन की कमी थी. हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा है, उन्होंने पिछले 6 महीनों में अच्छा किया है. हमने बैट से पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए. पहली इनिंग्स में यह टैकी था, बॉल ग्रिप भी कर रही थी. बॉल के साथ एग्जीक्यूशन की कमी थी. पिच ने पहली इनिंग्स के मुकाबले दूसरी इनिंग्स में बेहतर खेला.'

अगले गेम की तैयारी में पाकिस्तान

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली हार के बाद अब पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब यदि पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में नामीबिया के साथ खेले जाने वाले अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी.

भारत-पाकिस्तान को लेकर सलमान ने कहा, 'इस तरह के गेम्स में, इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं. इससे निपटना होगा. ऐसे बहुत सारे गेम्स खेले हैं.'

नामीबिया के साथ खेले जाने वाले मैच को लेकर सलमान ने कहा, '2 दिन में एक गेम है, उसका इंतजार करना होगा. वह गेम जीतना है और सुपर एट्स के लिए क्वालिफाई करना है. फिर यह फिर से एक नया टूर्नामेंट है.'

भारत ने 61 रन से जीता मैच

मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत ने 61 रन से मैच जीत लिया. सलमान अली आगा के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बॉलिंग की और 1 विकेट निकाला. जबकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन पर ही आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'

Continue reading on the app

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में लिया हिस्सा, आदियोगी शिव को किया नमन…

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लिया और इसे “एक खास और आध्यात्मिक अनुभव” बताया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने आदियोगी शिव की विशाल प्रतिमा के सामने उपस्थित भक्तों को …

The post रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में लिया हिस्सा, आदियोगी शिव को किया नमन… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम के साथ अपने दामाद को भी नहीं बख्शा, कहा- पाकिस्तान की टीम से बाहर करो

T20 World Cup 2026: भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद शाहिद अफरीदी ने 3 खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. उन्होंने उन्हें टीम के निकालने की बात कही है. हैरान करने वाली बात ये है कि उन 3 खिलाड़ियों में एक उनके दामाद भी हैं. Mon, 16 Feb 2026 09:06:19 +0530

  Videos
See all

Sitapur के BJP MLA Gyan Tiwari का Police Station में धरना | #shortsvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:13:38+00:00

Big Breaking on Iran America War LIVE: Trump-Netanyahu की Emergency Meeting! हमले की तारीख तय! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:12:19+00:00

पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस का तंज | #pakistan #delhipolice #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:17:27+00:00

बिल गेट्स Amravati पहुंचे नारा लोकेश ने किया स्वागत | #billgates #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers