Responsive Scrollable Menu

पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए वचनबद्ध- सीएम मान

Punjab News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने धूरी के प्रसिद्ध श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की. दोनों नेताओं ने मंदिर में माथा टेककर पंजाब और देश की शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की.

CM मान और अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है.

महाभारत काल से जुड़ा है ये स्थान

दोनों नेताओं ने कहा कि श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर मालवा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ है. मान्यता है कि यह स्थान महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि अर्जुन ने यहां भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें दिव्य अस्त्र का वरदान दिया था. इस वजह से यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

भारतीय संस्कृति से है इस पर्व का गहरा नाता

नेताओं ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं. यहां सदियों से भक्ति और तपस्या की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी लोगों को जोड़ती है. महाशिवरात्रि जैसे पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं.

धार्मिक जगहों को संरक्षित रखना जरूरी- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत दिवस को भव्य तरीके से मनाया और अब श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भी खास रूप में मनाने की तैयारी है. दोनों नेताओं ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को संरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ी रहें.

यह भी पढ़ें: Punjab में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान ने एक साल में बदली तस्वीर, फरवरी 2026 तक 49,436 तस्करों की हुई गिरफ्तारी

Continue reading on the app

खाली पेट ब्रेड खाने से हो सकते हैं खतरनाक नुकसान, बढ़ सकता है वजन और शुगर लेवल

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आज कई घरों में ब्रेड नाश्ते का अहम हिस्सा है। ऑफिस जाने के लिए लंच बॉक्स तैयार करना हो या बच्चों का स्कूल टिफिन, ब्रेड ने हर जगह अपनी जगह बना ली है। कई लोगों का मानना है कि ब्रेड में कार्ब्स कम होते हैं, इसलिए इसे रोजाना खाया जा सकता है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का कहना है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

खाली पेट ब्रेड खाने से पहला असर शुगर लेवल पर होता है। ब्रेड में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो जल्दी पचकर शुगर में बदल जाते हैं। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें डायबिटीज का खतरा है।

आयुर्वेद में माना जाता है कि सुबह जल्दी शुगर को बढ़ाने वाली चीज खाने से पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है।

इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है। ब्रेड को अक्सर सफेद आटे से बनाया जाता है, जिसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, मिनरल्स और फाइबर बहुत कम होते हैं। ये पोषक तत्व पेट की सफाई, खून की सफाई और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। अगर रोजाना ब्रेड को खाया जाए तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय संबंधी समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ब्रेड वजन और कब्ज की समस्या को बढ़ाता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता, लेकिन कार्ब्स शरीर में फैट में बदलने लगते हैं। इसके अलावा, ब्रेड में फाइबर की कमी होने से पाचन धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज की परेशानी होने लगती है। पाचन में समस्या होने पर मेटाबॉलिक रेट भी धीरे-धीरे कम हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।

इनके अलावा, खाली पेट ब्रेड खाने से ऊर्जा असंतुलित होती है। ब्रेड खाने के बाद जल्दी एनर्जी मिलती है, लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रहती, जिसके कारण भूख जल्दी लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का नाश्ता शरीर के अग्नि यानी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। अगर खाली पेट ब्रेड खाई जाए तो यह अग्नि कमजोर होती है और शरीर में अपच और भारीपन की समस्या आती है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रगड़ने के बाद भरी हुंकार, बोले- मुझे खुद पर भरोसा था

Ishan kishan big statement: पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद इशान किशन ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था. इशान ने 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.भारतीय ओपनर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत से टीम का आत्विश्वास बढ़ेगा. Mon, 16 Feb 2026 00:01:16 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan | T20 World Cup : पाकिस्तानी ने कर दी भारत की तारीफ ! #indiavspakistan #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T18:41:24+00:00

Ishan Kishan | t20 world cup | India vs Pakistan: ईशान किशन के कोच ने कहा..?#ICCMensT20WorldCup2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T18:43:53+00:00

Ind Vs Pak T-20 World Cup : वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तानी मायूस ! #indvspak #pakistancricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T18:39:46+00:00

India vs Paksitan Match: 'Axar Patel का टप्पा बहुत पक्का, बोले पूर्व Cricketer Harbhajan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T18:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers