India vs Pakistan T20 World Cup: भारत की तूफानी जीत, मैदान पर रो पड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी! Top News
India vs Pakistan T20 World Cup: भारत की तूफानी जीत, मैदान पर रो पड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी! Top News #IndiaVsPakistan #INDvPAK #TeamIndia #CricketNews #BharatKiJeet #PakistaniPlayersCrying #CricketHighlights #ViratKohli #RohitSharma #IndianCricket #BleedBlue #Cricket2026 India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला होगा. ICC से हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ इस मैच में खेलेगी. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पोस्ट में कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगी. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
पाकिस्तान और तुर्किये इस्लामी कट्टरता के नए चेहरे: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान अपने अस्तित्व के सात दशक बाद भी एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में स्थापित होने में असफल रहा है, वहीं तुर्किये पर इस्लामी कट्टरता और उग्रवाद को बढ़ावा देने के आरोपों ने वैश्विक माहौल को चिंताजनक बना दिया है। एक प्रमुख पोर्टल में प्रकाशित विचारात्मक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने वाली घटनाओं को मौन समर्थन दिया और वर्ष 2024 के छात्र आंदोलन को परोक्ष रूप से समर्थन देकर देश को दो वर्षों तक अराजकता और हिंसा की ओर धकेला। 12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनावों के बाद भले ही बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया फिर से पटरी पर लौटती दिख रही हो, लेकिन बीते दो वर्षों में पाकिस्तान की ओर से पूर्वी पाकिस्तान रहे बांग्लादेश में भारत-विरोधी भावनाएं भड़काने के प्रयास स्पष्ट रूप से सामने आए हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका कई बार उजागर हो चुकी है। बांग्लादेश में उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलने की कोशिश की।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को कतर, तुर्किये और सऊदी अरब जैसे कुछ खाड़ी देशों से आर्थिक और सैन्य समर्थन मिलता रहा है। साथ ही, चीन जैसे देश भी भारत को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तान को “जहरीली नोक वाला खंजर” बताया गया है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न देश भारत के खिलाफ ‘ग्रे जोन वॉर’ के लिए करते हैं।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान अलगाववाद को बढ़ावा देता है, जबकि तुर्किये और कतर के साथ मिलकर भारत के 20 करोड़ से अधिक मुस्लिमों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है।
इस परिप्रेक्ष्य में रिपोर्ट ने भारत को विशेष रूप से तुर्किये के प्रति ‘पारस्परिकता की नीति’ अपनाने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि तुर्किये भारतीय मुस्लिम छात्रों को छात्रवृत्ति देता है और उन पर कट्टर विचारधारा थोपने का प्रयास करता है। इसके जवाब में भारत को कुर्द छात्रों का स्वागत कर उन्हें अपनी पहचान, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर देना चाहिए, ताकि तुर्किये के बढ़ते अधिनायकवादी रुझानों का संतुलन किया जा सके।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने देश को मुसलमानों के लिए एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित किया था, लेकिन समय के साथ पाकिस्तान नफरत, आक्रामकता और असहिष्णुता की राह पर भटक गया।
साथ ही तुर्किये को 21वीं सदी में कट्टरपंथ का एक प्रमुख इंजन बताते हुए रिपोर्ट में विश्व शक्तियों, विशेषकर भारत, से आह्वान किया गया है कि वे इस्लामी उग्रवाद और कट्टरता के प्रसार को रोकने के लिए आगे आएं, ताकि दुनिया को और अधिक धार्मिक विभाजन की ओर बढ़ने से रोका जा सके।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation














.jpg)





