Responsive Scrollable Menu

शिवपुरी के नगर परिषद भवन में आगजनी, सरकारी दस्तावेजों में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी की कोलारस नगर परिषद के पुराने भवन में आगजनी की घटना देखने को मिली। शुक्रवार की रात इस भवन में अचानक से आग भड़क गई। इस वजह से सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं। जानकारी मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात तकरीबन 2:30 बजे यह घटना हुई है। जब मौके पर पहुंचे कर्मचारियों में जांच की तो भवन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जानबूझकर रिकॉर्ड में आग लगाई गई है। कोलारस थाना पुलिस इस घटना को हादसे और साजिश दोनों ही एंगल से देखकर जांच कर रही है।

यहां से शिफ्ट हो गया है ऑफिस

जिस ऑफिस में आगजनी हुई है, वो पुराना है। साल 2014-15 में नगर परिषद का कार्यालय जगतपुर चौराहा के पास नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके पहले सालों तक कोलारस बस्ती के पुराने भवन से ही नगर परिषद का सारा काम किया जाता था। अब केवल इसका उपयोग पुराने रिकॉर्ड्स रखने के लिए हो रहा था।

पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के इस पुराने भवन में साल 2013 तक के सारे रिकॉर्ड्स मौजूद थे। आग लगने की वजह से बहुत से कागजों को नुकसान पहुंचा है। अब पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिरकार आग किसी कारण से अपने आप लग गई है या फिर किसी साजिश के चलते इसे आगजनी की घटना का रूप दिया गया है। सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Continue reading on the app

माथे पर तिलक लगाने से फराह खान ने किया साफ़ इंकार, इस बात से भी दिखी नाराज, वायरल हो रहा ये Video

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान होटल कर्मचारी आरती की थाली लेकर उनका स्वागत करते नजर आते हैं। माथे पर टीका लगाने की कोशिश होने पर फराह मना करती दिखती हैं और अपनी कलाई पर टीका लगवाती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना की, जबकि अन्य लोगों ने अपनी राय रखी। हालांकि, वीडियो में फराह के इस फैसले की वजह स्पष्ट नहीं है। फराह खान ने 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन की शुरुआत की थी।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट टीम से बाहर किया, T20 की कप्तानी छीनी, पाकिस्तानी स्टार ने अब धुआंधार शतक से दिया जवाब

तीन देशों की वनडे सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. ऐसे वक्त में सलमान आगा ने सिर्फ टीम को संभाला ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन शतक जमाकर अच्छे स्कोर तक पहुंचाया Sun, 18 Oct 2026 20:15:46 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff पर हमले के बाद Anil Pandit Bishnoi का Audio Viral | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:17:19+00:00

Breaking News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers