Responsive Scrollable Menu

ग्रेटर नोएडा:एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, खाद्य विषाक्तता की आशंका

ग्रेटर नोएडा:एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, खाद्य विषाक्तता की आशंका

Continue reading on the app

हरियाणा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, ओपन स्कूल परीक्षा के लिए अब 31 अक्तूबर तक आवेदन, मार्च में एग्जाम, जानें अन्य डिटेल्स

हरियाणा के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बीएसईएच ने ओपन विद्यालय की सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा मार्च-2027 के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

हरियाण विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आदेश के मुताबिक, अब छात्र बिना विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। इसकी जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल ने दी है। परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों लिए भी जरूरी सूचना

हरियाण विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गैर-सरकारी, अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के नामांकन और पंजीकरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक, स्कूलों को निर्धारित समय तय ऑनलाइन नामांकन विवरण और पंजीकरण आवेदन जमा करने होंगे। देरी होने पर अलग-अलग दरों से विलंब शुल्क देना होगा। छात्रों को जरुरी जानकारी के साथ नामांकन विवरण और लागू शुल्क एक ही किस्त में ऑनलाइन जमा करना होगा।

प्रमुख तारीखेें

  • ऑनलाइन नामांकन और पंजीकरण: 19 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026
  • 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 6 से 10 नवंबर तक
  • 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 11 से 15 नवंबर तक
  • 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 16 से 20 नवंबर तक
  • 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 21 से 25 नवंबर तक
  • करेक्शन विंडो की सुविधा: 27 से 30 नवंबर 2026 (जन्मतिथि को छोड़कर अपलोड किए गए विवरण में अधिकतम 2 गलतियां बिना शुल्क, निर्धारित अवधि में अतिरिक्त प्रत्येक सुधार के लिए 300 रुपये, तय तिथि के बाद सुधार के लिए बोर्ड कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन)

कितना लगेगा शुल्क ( प्रति छात्र)

  • हरियाणा के छात्रों का नामांकन शुल्क: 150 रुपये
  • दूसरे राज्यों के छात्रों का नामांकन शुल्क: 200 रुपये
  • पहले से नामांकित पात्र छात्रों का पंजीकरण शुल्क: 100 रुपये
  • कक्षा 9 और 11 का प्रश्नपत्र शुल्क: 50 रुपये

इन बातों का रखें ध्यान

कक्षा 9वीं से 12वीं के जो छात्र पहले नामांकित थे, लेकिन अनुत्तीर्ण हो गए हैं या उसी कक्षा में दोबारा नामांकन करा रहे हैं, उन्हें फिर से नामांकन प्रपत्र जमा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे पात्र छात्रों को सिर्फ 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। कक्षा 9वीं और 11वीं का प्रश्नपत्र शुल्क प्रति विद्यार्थी 50 रुपये रखा गया है। समय सीमा के बाद यह शुल्क बढ़कर 1,000 रुपये या सक्षम प्राधिकारी की ओर से तय राशि हो सकता है।

Class 9 To 12 Registration Dates

 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:43:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede Update : चोरबागान पंडाल में भगदड़ किस वजह से मची? Kolkata News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers