Responsive Scrollable Menu

Navratri Kanya Pujan Samagri: थाली, चुनरी से लेकर हलवा-चना भोग तक, कन्या पूजन में शामिल करें ये चीजें

नवरात्रि का पर्व का उत्साह हर जगह देखने को मिल रहा है। दुर्गा पंडाल से लेकर रामलीला का आयोजन देशभर में देखने को मिल रहा है। नवरात्रि में साधक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इस दौरान कन्या पूजन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।

खासतौर पर कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ लोग नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं। यही कारण है कि नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन 9 कन्याओं को भोजन कराने का विधान है। अगर संभव न हो पाए तो आप 5 या 7 कन्याओं को भी भोजन करा सकते हैं।

इसके साथ कंजक को गिफ्ट के तौर पर श्रृंगार की सामग्री, पढ़ाई-लिखाई का समान आदि दे सकते हैं। माना जाता है कि विधिपूर्वक कन्या पूजन करने से माता दुर्गा की कृपा परिवार पर बनी रह सकती है। कन्या पूजन के लिए पूजन की साम्रगी होना बेहद जरुरी है। आइए आपको बताते किन-किन चीजों का होना महत्वपूर्ण है।

कन्या पूजन सामग्री लिस्ट

- कन्याओं के पैर धोने के लिए एक थाली और साफ जल

- साफ वस्त्र पैर पोछने के लिए

- कन्याओं को बैठाने के लिए आसन

- तिलक के लिए रोली और अक्षत

- कलावा

- कन्याओं के सिर पर ओढ़ाने के लिए चुनरी

- फल और नारियल का प्रसाद

- कन्याओं को भेट करने के लिए कुछ धन और सामार्थ्य के अनुसार जरुरत की सामग्री जैसे- कॉपी, पेंसिल, पेन आदि।

- भेंट करने के लिए श्रृंगार की सामग्री जैसे कि- बिंदी, चूड़ियां, कंघी आदि।

- भोग प्रसाद सामग्री- सूजी का हलवा, पूड़ी और काले चने

माता दुर्गा की कृपा के लिए जरूर करें ये 2 काम
कन्याओं को दें विशेष पोटली

जिस दिन आप कन्या का पूजन करें, तो अष्टमी अथवा नवमी तिथि पर कन्याओं को एक वस्त्र में चावल, सिक्का, दूर्वा, हल्दी की गांठ और एक फूल जरुर बांधकर दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

परिवार सहित लें कन्याओं का आशीर्वाद

जब आप कन्याओं को भोजन कराएं, तो आप उन्हें उपहार दे दें, तो इसके बाद पूरे परिवार के साथ सभी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें घर के द्वार तक छोड़ने जाएं। ऐसा करने से माता दुर्गा प्रसन्न हो सकती हैं और घर-परिवार का माहौल सुकून भरा रहता है।

Continue reading on the app

iPhone 18 Launch: इस साल नहीं आएगा आईफोन 18! जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत

iPhone 18 Launch: एप्पल ने इस साल स्टैंडर्ड आईफोन को स्किप कर दिया है। नई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि आईफोन 18 अब मार्च 2027 में लॉन्च होगा। इस फोन में दमदार A20 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और अपग्रेडेड रैम मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी कीमत करीब 99,900 रुपये हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:43:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede Update : चोरबागान पंडाल में भगदड़ किस वजह से मची? Kolkata News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers