Responsive Scrollable Menu

न जाम की टेंशन न ऑफिस पहुंचने की देरी, आसमान में उड़कर दफ्तर जाता है शख्स, लोग बोले- हमें भी चाहिए ये शक्ति!

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अमेरिका के जैकब हट्जलर ने अनोखा तरीका निकाला है. वह कार या बस के बजाय पैरामोटर से उड़कर महज 20 मिनट में ऑफिस पहुंच जाते हैं. उनका यह अनोखा सफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Continue reading on the app

राजस्थान में MP के यात्रियों की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत, 17 लोग हुए घायल, खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दरअसल भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही ट्रैवलर गाड़ी सिमलिया थाना क्षेत्र में पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। वहीं हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घायलों को गाड़ी की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।

दअरसल परिवार के लोग शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भोपाल से रवाना हुए थे और चार दिन के राजस्थान टूर पर जा रहे थे। यात्रा के पहले दिन उन्हें खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचना था लेकिन कोटा के पास उनकी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रैवलर कराड़िया टोल से कुछ किलोमीटर दूर पुलिया से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद गाड़ी बुरी तरह टूट गई और कई यात्री सीटों के बीच फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव दल के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों तक पहुंचने के लिए गाड़ी की खिड़कियों के कांच तोड़े गए। सुबह अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव के काम में कुछ परेशानी आई। बचाव दल के एक सदस्य के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक शव डैशबोर्ड के सामने का कांच तोड़कर बाहर आ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ शव सीटों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और जाम जैसी स्थिति बन गई।

खाटूश्यामजी जा रहे थे बैतूल के यात्री

वहीं पुलिस और प्रशासन के मुताबिक ट्रैवलर में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। वे आपस में रिश्तेदार थे और राजस्थान घूमने के लिए निकले थे। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की। इनमें सात लोगों की जान मौके पर ही चली गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है।

मृतकों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू शामिल हैं। ट्रैवलर के ड्राइवर की भी मौत हुई है। हादसे में घायल 17 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ के हाथ और पैर में फ्रैक्चर भी हैं। सीटों के बीच फंसने और गाड़ी के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर लगने से यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

वहीं पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच में आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रैवलर बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हालांकि हादसे की सही वजह जांच के बाद ही साफ होगी। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा का विश्व कीर्तिमान... स्मृति मंधना का रिकॉर्ड चकनाचूर, एक कैलेंडर ईयर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma World Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. साल 2026 में यह उनका नौवां 50-प्लस स्कोर रहा, जिसके साथ उन्होंने साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कैलेंडर ईयर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पचास से ज्यादा रन बनाने का यह नया विश्व कीर्तिमान है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. Mon, 19 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Climate Change News: EL NINO से 4.5 लाख मौतों का खतरा? दुनिया पर मंडराया बड़ा संकट! | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T23:30:23+00:00

Weather Update Today: 5 बजते ही IMD का रेड अलर्ट जारी? मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! Red Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T23:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers