Responsive Scrollable Menu

Cooking Tips: 1 कप बासमती चावल में कितना पानी डालना चाहिए? बिना टूटे खिले-खिले निकलेंगे दानें, जानें पानी की सही मात्रा

Rice Cooking Tips: क्या आप भी घर पर रेस्टॉरेंट जैसा खिले-खिले बासमती चावल बनाना चाहते हैं, लेकिन हर बार दानें टूट जातें हैं? यदि हां तो यहां बताए गए तरीके से एक बार बासमती चावल बनाकर देखें. इससे चावल न तो गिला होगा और न ही इसके दानें टूटेंगे. यहां बताए गए आसान टिप्स की मदद से आपके बासमती चावल स्वादिष्ट और खिले-खिले बन सकते हैं.

Continue reading on the app

दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने बंगले में किए गए कुछ निर्माण को तोड़ा है। आरोप है कि काम रोकने का नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी था। दैनिक भास्कर से बातचीत में अजय देवगन के पीआर पराग देसाई ने इन खबरों का खंडन किया है। दावा- पार्टीशन की दीवारों और खिड़कियों में बदलाव किया अजय देवगन का मुंबई के जुहू इलाके की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बंगला है। आरोप है कि बंगले में अंदरूनी बदलाव, पार्टीशन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य जरूरी अनुमति के बिना किए जा रहे थे। बंगले में हुई BMC की कार्रवाई की तस्वीरें देखिए- 10 सितंबर को जारी किया था नोटिस रिपोर्ट के अनुसार, BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूरी अनुमतियां जमा करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी काम जारी रहने पर कार्रवाई नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद BMC ने बंगले में किए गए कुछ कथित अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। अजय देवगन इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 से चर्चा में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है, जिसने 16 दिनों में भारत में 403 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिलहाल इससे आगे है। प्रोडक्शन हाउस, VFX कंपनी और थिएटर के मालिक हैं अजय देवगन अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था, तब से लेकर आज तक 35 सालों में उन्होंने कभी न ब्रेक लिया न बिना हिट दिए साल गुजारा। करियर की करीब 122 फिल्मों के अलावा अजय सिनेमा से जुड़ी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। अजय भारत के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने VFX स्टूडियो की शुरुआत की। अब अजय थिएटर चेन NY सिनेमा के भी मालिक हैं। 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अजय फिलहाल 65 प्लस थिएटर्स के मालिक हैं और आने वाले सालों में वो इस बिजनेस को एक्सपैंड कर देशभर में 250 स्क्रीन्स के मालिक बनने वाले हैं।

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली टी20 सीरीज जीती, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

INDW vs ZIMW 2nd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी. जवाब में भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक और कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार नाबाद पारी की बदौलत महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. Sun, 18 Oct 2026 21:39:14 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का वीडियो आया सामने #shorts #tigershrofffiring #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:05+00:00

Firing on Tiger Shroff LIVE : टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग | Mumbai Police | Lawrence Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers