60 की उम्र में जलेबी बनाकर कमा रहीं अम्मा सबंदो बाई सम्मान की रोटी; स्वाद ऐसा कि दिनभर में बिक जाती है सारी
Desi Jalebi Clay Stove Business: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के आमगांव की 60 वर्षीय सबंदो बाई मिट्टी के चूल्हे और लकड़ी की आंच पर देसी जलेबी बनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं. कभी मजदूरी करने वाली अम्मा की जलेबी आज दिनभर में बिक जाती है.
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले वैभव ने लिखा- अब भी भरोसा:4 दिन में दूसरी पोस्ट; इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, स्टिल बिलीविंग यानी अब भी भरोसा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विंडीज की टीम के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, वैभव टीम में हैं। वैभव सूर्यवंशी की ताजा पोस्ट देखिए… वैभव ने 4 दिन पहले चौथे टी-20 मैच से पहले भी एक स्टोरी पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने 'इंतजार करिए' लिखा था। उनकी उस पोस्ट को 9 लाख 69 हजार यूजर्स ने लाइक किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट भी देखिए 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है, बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









