Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate 17 October : नवरात्रि के सातवें दिन कहां पहुंची सोने-चांदी की कीमत, जानिए भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट

सोने चांदी के भाव में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,11,418 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,46,426 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,10,918 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है।

बता दें कि 17 अक्टूबर को शनिवार और 18 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, इसलिए शुक्रवार शाम ( 16 अक्टूबर) के रेट ही दोनों दिन मान्य होंगे। हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले हैं।

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 35 हजार 190 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 10 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 29 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 47 हजार 580 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 35 हजार 290 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 10 हजार 720 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 29 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,34,900 रुपये बताई जा रही है।

वैश्विक बाजार में मची हलचल, अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर इंडेक्स में जारी उतार-चढ़ाव का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों, सोने-चांदी के भाव और भारतीय रुपये पर देखने को मिल रहा है। भू राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाईका खतरा भी मंडराने लगा है। ​अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों के चलते निवेशक भी सतर्क हैं। ​एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेरिका-ईरान तनाव जारी रहने तक कच्चे तेल और सोने में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है। निवेशकों को सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

 

Continue reading on the app

मैहर के मां शारदा मंदिर परिसर में फिर दिखा तेंदुआ, रोपवे के टावर के पास आराम फरमाता आया नजर, श्रद्धालुओं में दहशत

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर से एक डराने और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। त्रिकूट पर्वत पर बसे प्रसिद्ध मां शारदा धाम में एक बार फिर जंगली तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद से ही मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच काफी डर का माहौल बना हुआ है।

रोपवे टावर के फाउंडेशन के पास बैठा दिखा तेंदुआ

शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे यह तेंदुआ रोपवे के टावर नंबर-3 के निचले हिस्से के पास बैठा हुआ मिला। यह जगह मुख्य सड़क के एकदम करीब है जहां से रोजाना हजारों भक्त मां शारदा के दर्शन के लिए गुजरते हैं। रात के समय खुले में खूंखार तेंदुए को देखकर वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई हालांकि राहत की बात यह रही कि उसने किसी पर हमला नहीं किया।

पहाड़ों और घने जंगलों के कारण अक्सर आ जाते हैं वन्यजीव

मां शारदा का यह मंदिर त्रिकूट पहाड़ी के ऊपर स्थित है जिसके चारों तरफ काफी घना जंगल फैला हुआ है। यही वजह है कि यहां अकसर जंगली जानवरों की हलचल बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते दो-तीन महीनों से इस इलाके में तेंदुए की आवाजाही बहुत बढ़ गई है। आए दिन तेंदुआ नजर आने की वजह से अब रात के समय दर्शनार्थियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।

तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने लगाए 20 कैमरे

लगातार तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। वन विभाग ने इलाके में तेंदुए की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब 20 ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों की मदद से 24 घंटे इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि तेंदुए के किसी रिहायशी या भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसने से पहले ही उसका पता लगाया जा सके।

वन विभाग ने जारी की एडवायजरी

घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग ने भक्तों व स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने अपील की है कि रात के वक्त रास्ते से गुजरते समय खास ध्यान रखें। अगर तेंदुआ दिखे तो उसके पास जाकर फोटो या वीडियो बनाने की गलती बिल्कुल न करें। तेंदुए को किसी भी तरह छेड़ने या घेरने की कोशिश न करें और तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग या पुलिस को दें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: करियर में झटके 755 विकेट, गांगुली-युवराज के बाद इस दिग्गज की भी दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है. इससे पहले सौरव गांगुली और युवराज सिंह भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. Sat, 17 Oct 2026 10:47:12 +0530

  Videos
See all

Navratri Day 7: मां कालरात्रि के पूजा मंत्र और भोग की जानकारी | Maa Kalaratri Darshan | Durga Puja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T06:00:05+00:00

Thwaites Glacier Melting: दुनिया पर आने वाली है कयामत? कोलकाता-न्यूयॉर्क तक डूबने का खतरा! Doomsday #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:51:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers