'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' का पांचवां रिहर्सल आयोजित
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पांचवां रिहर्सल 14 फरवरी को आयोजित हुआ। नवाचार प्रोग्राम, गायन, नृत्य, कलाबाजी, ओपेरा, मार्शल आर्ट्स, नाटक और जादू आदि कार्यक्रम दिखाए गए। मुख्य स्थल और चार शाखा स्थल अच्छे से जुड़े। इस तरह स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पूरी तरह तैयार हो चुका है।
स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में प्रसिद्ध चीनी गायकों के गायन साथ अमेरिका के जॉन लीजेंड और फ्रांस की हेलेन रोलेस आदि विदेशी गायक भी लोकप्रिय गाने गाएंगे। नाटक कार्यक्रमों में रोबोट और मोबाइल फोन आदि के बारे में परिजनों के बीच हुई दिल को छू लेने वाली और मज़ेदार कहानियां सुनाई जाएंगी। जादू प्रोग्राम में दर्शक भी शामिल होंगे।
वहीं, मेहनती आम कार्यकर्ता स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। विश्व कौशल प्रतियोगिता के विजेता गाने गाएंगे। इसके साथ वीआर चश्मा, पेईतो नेविगेशन और ड्रोन आदि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तत्व भी गायन और नृत्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के चार शाखा स्थल क्रमशः हलोंगच्यांग प्रांत के हारपिन, चच्यांग प्रांत के यीवू, आनह्वी प्रांत के हफेई और सछ्वान प्रांत के यीपिन में स्थापित होंगे। तरह-तरह क्षेत्रीय विशेषता वाले कार्यक्रम दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
बताया जाता है कि सीएमजी का वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पेइचिंग समयानुसार, 16 फरवरी की शाम को आठ बजे (भारतीय समयानुसार साढ़े 5 बजे) प्रसारित होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND VS PAK: पाकिस्तानी कप्तान ने पहले ही ओवर में कर दिया खेल, अभिषेक शर्मा को शून्य पर ऐसे किया आउट
IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए और उन्हें आउट करने का काम पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने किया. यकीनन पहला ओवर लेकर आए सलमान का प्लान काम कर गया और उन्होंने अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक ओपनर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
सलमान अली आगा ने चौंकाया
टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए, तो पहला ओवर लेकर खुद कप्तान सलमान मैदान पर आए. सलमान को पहले ओवर में बॉलिंग करता देख हर कोई हैरान हो गया. मगर, सलमान जिस प्लान के साथ आए थे, उन्होंने वो करके दिखाया और अभिषेक का विकेट ले गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)







