Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर सूर्य गोचर होगा, जानें आज का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. इस दिन माता कालरात्रि की पूजा करते हैं. आज से आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 18 अक्टूबर तक रहेगी. शनिवार को सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रवि योग रहेगा. काल यानी समय और रात्रि मतलब रात. जो सिद्धियां रात के समय साधना से मिलती हैं, उन सब सिद्धियों को देने वाली माता कालरात्रि की उपासना आज की जाएगी. आलौकिक शक्तियों, तंत्र सिद्धि, मंत्र सिद्धि के लिए इन देवी की उपासना की जाती है. ये रूप सिखाता है कि सफलता के लिए दिन-रात के भेद को भूला दीजिए. जो बिना रुके और थके, लगातार आगे बढ़ना चाहता है वो ही सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है. अब पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 17 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 17 October 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तिथि- 17 अक्टूबर 2026
  • दिन- शनिवार 
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र- मूल 
  • सूर्योदय- सुबह 6:22 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5:49 बजे 
  • करण- गर
  • चंद्रमा- धनु राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:43 से दोपहर 12:29 तक
  • राहुकाल- 9:14 से सुबह 10:40 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • दिशा शूल उपाय- अदरक, उड़द, या तिल खाकर घर से निकलें

आज का महामंत्र

  • ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
  • ऊंकालरात्रि दैव्ये नम:।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश 

चंद्र गोचर

 चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:22 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 49 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 17 अक्टूबर दोपहर 12:13 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 17 अक्टूबर को रात 10:55 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:20 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 10:40 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक
 
यम गण्डक- दोपहर 01.38 मिनट से दोपहर 03.04 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह  06.28 मिनट से सुबह 07.54 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08.00 मिनट से सुबह 08.46 मिनट तक

आज के व्रत

तुला संक्रांति, दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा

कालरात्रि माता के नुस्खे

  • मां कालरात्रि की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है. दीपक मां के सामने रखकर श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें।इससे मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं. 
  • मां को गुड़ अर्पित करें. पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में परिवार में बांट सकते हैं.
  • मां को लाल फूल अर्पित करें. फूल चढ़ाते समय मन में अपनी मनोकामना और मां के प्रति श्रद्धा रखें.
  • मां कालरात्रि के मंत्र का जाप श्रद्धापूर्वक करें. 108 बार जाप करना अच्छा माना जाता है.
  • यदि संभव हो तो दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. पूरा पाठ संभव न हो तो देवी के मंत्रों या स्तुति का पाठ भी श्रद्धा से किया जा सकता है.
  • पूजा के अंत में हाथ जोड़कर मां से प्रार्थना करें. केवल भौतिक इच्छाओं के बजाय बुद्धि, साहस, परिवार की सुख-शांति और नकारात्मकता से रक्षा की प्रार्थना करना भी अच्छा माना जाता है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

वृश्चिक राशिफल 17 अक्टूबर: बातचीत से सुलझेंगी उलझनें, पैसों के मामले में सोच-समझकर लें फैसले

आज का वृश्चिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026: जानें वृश्चिक राशि वालों का करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और सेहत कैसी रहेगी। आज बातचीत के जरिए उलझनों को सुलझाने का मौका मिलेगा। परिवार में अपनी बात शांति से रखें। करियर में नई चीजें सीखने पर ध्यान दें और पैसों से जुड़े फैसले पूरी जानकारी लेकर करें।

Continue reading on the app

  Sports

5,000 साल की विरासत... पैरा एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज, 100 मेडल जीतना है लक्ष्य

Asian Para Games: पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने खिलाड़ियों की तैयारियों और उनके जज्बे पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य यहां एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक जीतना है. खेलों का आधिकारिक आगाज रविवार को हुआ लेकिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बोकिया सहित कुछ स्पर्धाएं कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई हैं. भारत ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे. Sun, 18 Oct 2026 20:50:45 +0530

  Videos
See all

Firing On Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मोहित गर्ग DCP, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:16:15+00:00

Firing On Tiger Shroff: "7 बजे के आस पास टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला" | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:17:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers