IND W VS AUS W: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराया, भारत ने 21 रन से जीता पहला T20 मैच
IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी-20 मैच रविवार को सिडनी में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 133 रन पर ही ढ़ेर हो गई. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच में DLS मैथड एक्शन में आया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज कर ली और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
21 रन से भारत ने जीता पहला T20I
The match has been called off due to rain.#TeamIndia win the 1⃣st T20I by 21 runs (DLS Method) ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 15, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/juV5IzNYcG#AUSvIND️ pic.twitter.com/wyiO9WtAEb
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश से प्रभावित रहा. ऑस्ट्रेलियाई पारी के बाद DLS मैथड एक्शन में आया और भारत 21 रन से जीत दर्ज कर ली. भारत ने 5.1 ओवर में 50 रन बना लिए, जिसमें स्मृति मंधाना ने 16 रन और जेमिमा रोड्रिक्स 9 रन बनाकर नाबाद लौटीं. जबकि शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गईं. असल में, जब भारत 50/1 के स्कोर पर थी, तभी बारिश के कारण मैच रुक गया और भारत ने जीत दर्ज कर ली.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 133 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. जहां, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी जॉर्जिया वेरहम ने खेली, जो महज 30 रन बनाकर आउट हो गईं. उनके अलावा फोबे लिचफील्ड 26, एलिसा पैरी 20, जॉर्जिया वोल 18, निकोला कैरी 12 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गई.
कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा टी-20?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच सिडनी में खेला गया, जिसे भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब सीरीज का दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND VS PAK: अगर बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच, तो किसे होगा फायदा और किस टीम को होगा नुकसान?
झारखंड के निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद
झारखंड के श्रम एवं रोजगार विभाग ने राज्य के गरीब और मेहनतकश निर्माण मजदूरों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना शुरू की है. कई बार गंभीर बीमारी की स्थिति में मजदूरों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते, ऐसी स्थिति में यह योजना उनके लिए जीवनदान साबित होती है.
किन बीमारियों में मिलेगी मदद?
- यह योजना खासकर उन बीमारियों के लिए है जिनका खर्च उठाना एक मजदूर के लिए बहुत मुश्किल होता है:
- कैंसर और एड्स (AIDS)
- दिल और गुर्दे (Kidney) की बीमारियाँ और सर्जरी
- मानसिक बीमारी या रीढ़ की हड्डी (Spinal) की सर्जरी
- लीवर ट्रांसप्लांट और कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement)
- आंखों की गंभीर समस्या (जैसे रेटिना से जुड़ी बीमारियां)
खास बात: हर बीमारी के लिए एक लाभार्थी को जीवन में एक बार इस योजना का फायदा मिल सकता है.
कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता)
1. झारखंड का निवासी: आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
2. पंजीकृत मजदूर: वह 'झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' (JBOCWW) में रजिस्टर्ड मजदूर होना चाहिए।
3. काम का प्रकार: वह राजमिस्त्री, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, पेंटर या कुली जैसे निर्माण कार्यों से जुड़ा हो।
4. उम्र: उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
आवेदन करने का तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)
इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है.
- पहला भाग: पोर्टल पर खुद को जोड़ना (Registration)
- श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऊपर 'Login' पर क्लिक करें और फिर 'Register Here' को चुनें
- अपना नाम, मोबाइल और ईमेल भरकर यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं
- OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
- दूसरा भाग: योजना का फॉर्म भरना (Application)
- लॉगिन करने के बाद 'Services' में जाकर 'BOC Scheme Benefit' के अंदर 'Application Form' को चुनें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और जिला जैसी जानकारी भरें
- 'Select Scheme' में जाकर 'चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना' चुनें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और 'Submit Request' पर क्लिक कर दें. आपको एक 'Application ID' मिलेगी, उसे संभालकर रखें
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
आपका फॉर्म पहले क्लर्क, फिर लेबर सुपरिटेंडेंट और अंत में 'DLC' के पास जाता है. आप वेबसाइट पर 'Application Status' में जाकर अपनी ID डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका काम कहां तक पहुंचा.
जरूरी कागज (Documents)
आवेदन करते समय इन कागजों की फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी पास रखें:
- आधार कार्ड और पहचान पत्र
- झारखंड का निवासी प्रमाण पत्र
- मजदूर होने का सबूत (BOC रजिस्ट्रेशन या ई-श्रम कार्ड)
- आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट)
- बीमारी की रिपोर्ट (डॉक्टर द्वारा दी गई बीमारी का सबूत)
- बैंक खाते की जानकारी (ताकि पैसे सीधे खाते में आ सकें)
- पासपोर्ट साइज फोटो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















