CCTV से 24 घंटे निगरानी, खूंखार कैदियों की तरह तिहाड़ में रखे गए सौरव दास और आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी में रखा गया है और उनपर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। उन्हें किसी अन्य कैदी से मिलने भी नहीं दिया जाता है।
अभिजीत दिपके कहां हैं? CJP का दिल्ली पुलिस से सवाल, आधी रात को नेहा बोरा का भी चल गया पता
दिल्ली पुलिस की हिरासत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके का अब तक पता नहीं चलने का आरोप लगा है. वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा कई घंटों की अनिश्चितता के बाद आरके पुरम थाने में मिलीं. आइसा के मुताबिक, नेहा को करीब पांच घंटे तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और आधी रात के आसपास उनके वकील उनसे मिल सके. संगठन ने उनकी सेहत, दवाएं नहीं दिए जाने और रिहाई को लेकर सवाल उठाए हैं. कॉजपा ने भी अभिजीत को अज्ञात स्थान पर ले जाने और वकीलों से बात नहीं करने देने का आरोप लगाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत को झंडेवालान और नेहा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18









