राहुल गांधी ने रविवार को यूएस ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात कर सकता है और देश की कृषि संप्रभुता को खतरे में डाल सकता है. राहुल ने इसको लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं.
बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने चुनाव जीतने के बाद विपक्षी दलों से सहयोग और एकता की अपील की है. शपथ लेने से पहले वे जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. यह कदम देश में प्रजातांत्रिक ढांचा मजबूत करने और सरकार चलाने के लिए विपक्षी समर्थन जुटाने की दिशा में उठाया जा रहा है.
टीम इंडिया ने कोलंबो के मैदान पर फिर से पाकिस्तान को हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा. टीम इंडिया ने 175 रन बनाकर पाकिस्तान को सिर्फ 114 रन पर ढेर कर दिया था. Mon, 16 Feb 2026 00:02:48 +0530