Responsive Scrollable Menu

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

आज यानी की 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का व्रत और पूजन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं राधा अष्टमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 18 सिंतबर 2026 की दोपहर 01:00 बजे शुरू होगी। वहीं अगले दिन यानी की 19 सितंबर 2026 की दोपहर 03:26 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें। फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। अब एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर देवी राधा का मन में ध्यान करते हुए उनको जल, पंचामृत, पुष्प, रोली, धूप, अक्षत और दीप आदि अर्पित करें। राधा रानी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। इस दौरान देवी राधा के मंत्र का जाप करें। फिर आरती करें और पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

धार्मिक महत्व

देवी राधा को कृष्ण भक्ति और प्रेम भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व राधा-कृष्ण की आराधना, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है। इस दिन मंदिरों को सजाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण-देवी राधा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और पूजा का आयोजन किया जाता है।

Continue reading on the app

Honda Elevate Facelift vs Hyundai Creta: कोरियन या जापानी, किस SUV में ज्यादा दम? ₹12 लाख का बजट है, तो जान लीजिए

Honda Elevate Facelift vs Hyundai Creta: दोनों में से कौन सी SUV खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा? एक तरफ एलिवेट में 220 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, बड़ा बूट स्पेस और वेंटिलेटेड रियर सीट्स जैसे खास फीचर्स मिलते हैं, तो दूसरी तरफ क्रेटा कई इंजन विकल्पों और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है. दोनों की कीमत, फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस की तुलना से समझें कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन सी SUV बेहतर है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत

टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत Mon, 19 Oct 2026 17:46:03 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Accused Arrested LIVE: टाइगर के बाद लॉरेंस का अगला निशाना कौन? | Kota Police | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:15:14+00:00

Sanatani Yuva Shankhnaad: सनातन, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण पर युवाओं का महा-संवाद | Greater Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers