3 मिनट में लिखा वो कालजयी गाना, 5 अलग-अलग फिल्मों में सुनाई थी सेम ट्यून, मिले दो फिल्मफेयर अवॉर्ड
Same Tune in 5 Bollywood Movies : बॉलीवुड की सबसे जादुई धुन का जन्म जुहू के एक होटल में हुआ था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ 3 मिनट में इस धुन पर गीतकार साहिर लुधियानवी ने गाना लिख दिया. धुन एसडी बर्मन ने तैयार की थी. यह धुन कालजयी साबित हुई. अलग-अलग संगीतकारों ने करीब 10 गाने इसी धुन से इंस्पायर्ड होकर बनाए. हर गाना सुपरहिट रहा. दो गानों ने तो फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता. वो कालजयी धुन कौन सी थी जिसे होटल में तैयार किया गया और वो गाना कौन सा था, आइये जानते हैं.......
कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर टीम होटल से लापता:कुदरतुल्लाह का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास है, फेडरेशन पर फिर सवाल उठे
ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गए हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। पाकिस्तान ओलिंपिक एसोसिएशन (POA) के करीबी एक भरोसेमंद सूत्र ने मंगलवार को बताया कि कुदरतुल्लाह अपने वेट कैटेगरी में मुकाबला खेलने के बाद होटल से गायब हुए। हैरानी की बात यह है कि बॉक्सर का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, फिर भी वह वहां से निकलने में कामयाब रहा। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं पाकिस्तान के खिलाड़ियों के विदेश में गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लगभग हर बड़े इंटरनेशनल इवेंट के दौरान पाकिस्तानी बॉक्सर्स के विदेश में गायब होने की खबरें सामने आती रही हैं। साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी दो पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच और नजीरउल्लाह खान बर्मिंघम में गायब हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट कथित तौर पर टीम के मुखिया के पास ही थे। इटली में भी सामने आया था मामला साल 2024 में इटली के बुस्टो अर्सिजियो शहर में हुए वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर के दौरान भी ऐसा ही एक मामला हुआ था। तब एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जोहैब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर फरार हो गया था। ग्लासगो से पाकिस्तान का 36 सदस्यीय दल स्वदेश लौट आया है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को केवल एक ब्रॉन्ज मेडल मिला, जिसे महिला बॉक्सर फातिमा जेहरा ने जीता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















