Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की बादशाहत, पिछले 10 टेस्ट मैचों से अजेय है भारत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुँच चुकी है. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट खेलने उतरेगी. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच शुरू में जब टेस्ट खेला जाता था तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर होती थी, लेकिन पिछले एक दशक से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा पूरी तरह कायम है.

पिछले 10 मैच में श्रीलंका से हारी नहीं है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने पिछले एक दशक से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को कायम रखा है. टीम इंडिया ने न सिर्फ अपने घर पर बल्कि श्रीलंका की धरती पर भी अपना जलवा बिखेरा है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा रहा है. भारत ने पिछले 10 टेस्ट मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. यानी टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया ने लगातार 5 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. यह रिकॉर्ड बताता है कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड कितना बेहतरीन रहा है. यह आंकड़ा भारतीय टीम के मौजूदा आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.

भारत बनाम श्रीलंका पिछले 10 टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड

जीत -  8 मैच

ड्रॉ  - 2 मैच

2015 के बाद से श्रीलंका में अजेय है भारत

बता दें कि टीम इंडिया पिछले 11 साल से श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है. भारतीय टीम को श्रीलंका में आखिरी टेस्ट हार अगस्त 2015 में गॉल में मिली थी. उस मैच में श्रीलंका ने भारत को 63 रनों से हराया था. इसके बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर कुल 5 टेस्ट मैच खेला है और सभी में जीत हासिल की है. पिछली बार साल 2027 में भारत ने 3 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था. गॉल टेस्ट में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था. इसके बाद कोलंबो टेस्ट को टीम इंडिया ने एक पारी और 53 रनों से जीता था, जबकि पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 171 रन की शानदार जीत के साथ श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. 

WTC के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है श्रीलंका टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है. भारतीय टीम इस वक्त WTC अंक तालिका में 5वें नंबर पर है. ऐसे में टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो श्रीलंका को हराकर अंक हासिल करने होंगे. यह सीरीज कितनी अहम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि श्रीलंका की पिचों की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सके. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: श्रीलंका में टीम इंडिया की जीत या हार तय करेगी यह सबसे अहम कड़ी, कप्तान शुभमन गिल की होगी 'अग्निपरीक्षा'

Continue reading on the app

MP: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद BJP का ताबड़तोड़ एक्शन, पूरा जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

Datia Bypoll 2026: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। पूरी जिला संगठनात्मक इकाई तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह को भी पद से हटा दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी के 3 सबसे बड़े हथियार, जिन्हें आजमाकर श्रीलंका में बन सकते हैं 'रॉकस्टार', इरफान पठान ने गिनाई खूबियां

Irfan Pathan praised auqib nabi: टीम इंडिया से पहली बार बुलावा मिलने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आकिब नबी की जमकर तारीफ की है. पठान का मानना है कि जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज नियमित रूप से 133-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है, जो टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है. उन्होंने आकिब की गेंदबाजी की खूबियां गिनाई हैं. Tue, 4 Aug 2026 23:42:58 +0530

  Videos
See all

National Security: 'धुरंधर' ने ठोक दिए 30 आतंकवादी ! | Dhurandhar | Indian Army | Counter Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:28:36+00:00

JPSC Protest: दिशुम गुरू Shibu Soren की राह पर आंदोलन, Hemant Soren से क्या बोले प्रदर्शनकारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:26:10+00:00

Punjab Assembly | कल पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी ABVP #ytshorts #shorts #viralshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:29:27+00:00

Vardaat With Shams Tahir Khan: 2 साल बाद खुली Jamnagar की सबसे उलझी Murder Mystery | Gujarat Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers