Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान:कुशल मेंडिस कप्तान, ईशान मलिंगा को पहली बार मौका, डिकवेला बाहर

श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को जगह मिली है। लेफ्ट आर्म पेसर दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, निरोशन डिकवेला को टीम से बाहर कर दिया गया है। टेस्ट सीरीज 9 से खेली जाएगी। पहला टेस्ट रावलपिंडी और दूसरा लाहौर में खेले जाएगा। डिकवेला की जगह लेंगे बंडारा अंजला को पहली बार इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। उन्होंने डिकवेला की जगह ली है। डिकवेला को अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए वापस बुलाया गया था, लेकिन अब उन्हें टीम में नहीं चुना गया। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को टेस्ट कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान दौरे पर यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज बतौर कप्तान होगी। ईशान मलिंगा पहली बार टेस्ट टीम ईशान मलिंगा छोटे फॉर्मेट में लगातार खेलते रहे हैं। यह उनका पहला टेस्ट टीम कॉल-अप है। उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 44 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 31.15 रहा है। लाहिरु उदारा और कामिल मिशारा को भी टीम से बाहर किया गया है। दोनों ने कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था। ऑलराउंडर सहन अचिरगे को भी टीम में जगह नहीं मिली। उन्हें भारत के खिलाफ उस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। दिनेश चांदीमल की टीम में वापसी हुई है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्हें कन्कशन के कारण मैच से बाहर किया गया था। श्रीलंका का स्क्वॉड कुशल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, पसिंदु सूरियाबंडारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनूषा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलान रत्नायके, लाहिरु कुमारा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा। पिछले साल बम विस्फोट के बाद घर लौटे से श्रीलंकाई खिलाड़ी नवंबर 2025 में इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके और सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला किया था। बाद में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर बाकी टीम पाकिस्तान में रुकी और उसने आगे के मैच खेले। श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। पाकिस्तान ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। 2009 में टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था 17 साल पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की टीम बस पर हमला हुआ था। मार्च 2009 में TTP आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास टीम की बस पर गोलियां चलाई थी। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। जिसके कारण करीब 10 साल तक पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं हुआ था। क्योंकि, कई विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था। ------------------------------------- श्रीलंकन क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी, 18 टेस्ट में 7 जीत दिलाईं, कुसल मेंडिस नए कप्तान होंगे 5 दिन पहले श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी । उन्होंने कहा कि अब टीम की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। 27 साल के गिल सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बने हैं। वे मेंस कैटेगरी में भी सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर भी हैं। विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता। ICC के अवॉर्ड पर BCCI की पोस्ट… गिल ने 133 गेंदों में जड़ी सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। शेफाली को दूसरी बार अवॉर्ड मिला शेफाली वर्मा को दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए, जबकि फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली। गिल ने एक साल बाद यह अवॉर्ड जीता ICC ने गिल ने पांचवीं बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। इससे पहले वे 2023 में जनवरी, सितंबर और 2025 में फरवरी और जुलाई में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। गिल ने पिछली बार पिछले साल जुलाई में अवॉर्ड जीता। विमेंस प्लेयर्स में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी 4-4 बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर की चेतावनी टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की फील्डिंग कमजोरियां बढ़ सकती हैं। श्रीधर ने कहा- ‘ठंड और तेज हवा के बीच फील्डिंग मुश्किल होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा।’ पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: 6 मैचों में 2 शतक और 71 का औसत… फिर भी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए क्यों नहीं चुने गए यशस्वी जायसवाल?

IND vs NZ ODIs: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. हालांकि, वो टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं. Sat, 17 Oct 2026 08:26:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T03:46:19+00:00

Amit Shah Gujarat Visit: Amit Shah का Ahmedabad दौरा, Prerna Teerth में किए दर्शन | Hindi News |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T03:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers