बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका:डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया, मैच में हेजलवुड को 8 विकेट
टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 106 रन की बढ़त मिली। इसके बाद टीम ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की और 421 रन का टारगेट दिया। पांचवें दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने मैच में 8 विकेट लिए। सीरीज का दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गेकेबेरा में खेला जाएगा। 12 टेस्ट तक नहीं हारे थे बावुमा टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 12 टेस्ट खेले। इस दौरान टीम ने 11 मैच जीते। कप्तान के तौर पर पहली हार से पहले सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में बावुमा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली को भी पीछे छोड़ा। ब्रियरली ने इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए अपने शुरुआती 15 टेस्ट में 10 जीत दर्ज की थीं। साउथ अफ्रीका को घरेलू मैदान पर नवंबर 2024 के बाद पहली बार टेस्ट में हार मिली है। इससे पहले टीम ने अपने घर में लगातार चार टेस्ट जीते थे। मार्करम ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए साउथ अफ्रीका ने पांचवें दिन की शुरुआत 102/4 के स्कोर से की थी। एडेन मार्करम 45 और वियान मुल्डर 5 ने पारी को आगे बढ़ाया। मुल्डर 29 रन बनाकर आउट हुए। छठा विकेट काइल वेरेने का गिरा। उन्होंने 1 रन बनाया। इसके बाद मार्को यानसन 35, साइमन हार्मर 0, मार्करम 75 और एनरिक नोर्त्या 4 रन बनाए। केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा पारी में जोश हेजलवुड ने 6 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। डरबन में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी टेस्ट जीत ऑस्ट्रेलिया ने डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में लगातार चौथा टेस्ट जीता है। टीम ने इस मैदान पर 2006 के बाद से अपना जीत का सिलसिला जारी रखा। कप्तान पैट कमिंस ने जीत के बाद रेनशॉ की पहली पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेनशॉ की पारी ने टीम को शुरुआती मुश्किल स्थिति से उबरने और मैच में बढ़त बनाए रखने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया WTC के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 81.82% पॉइंट्स पर्सेंटेज (PCT) के साथ टॉप पर है। भारत 51.52% के साथ पांचवें और साउथ अफ्रीका 60% के साथ तीसरे नंबर पर है। यहां से मैच के हर दिन की खबर… चौथे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर-102/4 डरबन में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 319 रन की जरूरत थी। पूरी खबर… तीसरे दिन साउथ अफ्रीका पहली पारी में 284 पर ऑलआउट ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया। कप्तान पैट कमिंस ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और नाथन लायन को भी 2-2 विकेट मिले। पूरी खबर… दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 390 रन पर ऑलआउट साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। पूरी खबर… पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पूरी खबर…
स्मृति मंधाना बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार:दीप्ति गेंदबाजी और ऑलराउंडर के टॉप-10 में एकमात्र भारतीय; ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी दसवें स्थान पर पहुंची
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ICC की विमेंस वनडे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। वहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंदबाजी और ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पेरी को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है। एलिस पेरी और जॉर्जिया वॉल को फायदा एलिस पेरी के अलावा उनकी साथी खिलाड़ी भी टॉप-30 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहुंच गई हैं। जॉर्जिया वॉल 8 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर आ गई हैं। एनाबेल सदरलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें और गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। मेगन शट गेंदबाजों में 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट लिए थे। सदरलैंड ने पहले मैच में 4 विकेट लेने के साथ नाबाद 25 रन बनाए थे। बांग्लादेश की खिलाड़ियों को भी फायदा बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, सोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर आ गई हैं। स्टेफनी टेलर को टी-20 रैंकिंग में फायदा वेस्टइंडीज की अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में 39 गेंदों पर 64 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। टेलर टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 40वें नंबर पर पहुंच गईं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 29 स्थान की छलांग लगाकर 39वें नंबर पर आ गईं। जिम्बाब्वे की केलीस नधलोवु बल्लेबाजों की रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर चढ़कर 67वें और बेलव्ड बीजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 45वें नंबर पर पहुंच गईं। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










