Responsive Scrollable Menu

15 अगस्त 2024 को पानबाजार में लगाया गया था IED, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

Assam Guwahati IED Cases: असम के गुवाहाटी स्थित पानबाजार में स्वतंत्रता दिवस के दिन IED लगाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ULFA (I) का प्रमुख परेश बरुआ भी शामिल है. NIA ने गुवाहाटी की विशेष अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की है. सभी पांच आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

चार्जशीट में इन पांच आरोपियों के नाम

NIA की चार्जशीट में ULFA (I) के अध्यक्ष और सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ के अलावा कनक सी. गोगोई उर्फ ऐशेंग असोम, जह्नु बरुआ, भार्गव गोगोई और सुमु गोगोई को आरोपी बनाया गया है.

15 अगस्त 2024 को लगाया गया था IED

यह मामला 15 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार स्थित मोतीलाल नेहरू रोड पर IED लगाए जाने से जुड़ा है. इस मामले में सबसे पहले 16 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. बाद में NIA ने 27 फरवरी 2025 को इस मामले को अपने हाथ में लेते हुए दोबारा केस दर्ज किया. NIA ने मामले को RC-01/2025/NIA/GUW नंबर दिया.

असम में कई जगह विस्फोट करने की साजिश का आरोप

NIA के मुताबिक, आरोपियों पर असम में कई जगह IED विस्फोट करने की साजिश रचने का आरोप है. इसमें गुवाहाटी के पानबाजार स्थित मोतीलाल नेहरू रोड भी शामिल है. जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित साजिश का उद्देश्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना और देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा तथा संप्रभुता को खतरे में डालना था.

जांच एजेंसी का कहना है कि कथित विस्फोटों से लोगों की जान जाने या घायल होने के साथ-साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचने या उसके नष्ट होने का खतरा था. इस साजिश के जरिए लोगों में आतंक फैलाने का भी आरोप है. NIA ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: JMB आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल से एक और आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड जब्त

Continue reading on the app

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हारा टेस्ट ड्रॉ कराया:सेदीकुल्लाह अटल ने 111 रन बनाए, काइस अहमद ने दिन की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाया

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हारा हुआ टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। अबू धाबी में अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 346 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 106 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान के सामने 479 रन का टारगेट रखा था। सेदीकुल्लाह अटल ने मंगलवार को शतक लगाया। उन्होंने 111 रन की पारी खेली। काइस अहमद ने दिन की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाए। वे 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अटल ने 8 घंटे और 34 मिनट बल्लेबाजी की आखिरी घंटे में बांग्लादेश ने गंवाए मौके बांग्लादेश के पास मैच के अंतिम दिन अफगानिस्तान को आउट करने के लिए पूरा दिन था। टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन आखिरी दो विकेट नहीं निकाल सकी। आखिरी सेशन में कैच और रन आउट के मौके गंवाना बांग्लादेश को भारी पड़ा। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि उनकी टीम निराश है, क्योंकि गेंदबाजों ने मौके बनाए थे, लेकिन उन्हें विकेट में नहीं बदल सके। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की और उनकी टीम को इस मैच से सीखने की जरूरत है। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने इस ड्रॉ को जीत जैसा बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने पांच दिन तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी योजना पर अमल किया। पहली पारी में रहमत शाह का शतक बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 92.3 ओवर में 346 रन बनाए। तंजीद हसन तमीम ने 71 गेंदों पर 83 रन बनाए, जबकि शादमान इस्लाम ने 111 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। मुमिनुल हक ने 39 रन बनाए और लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में नईम हसन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 82 रन देकर चार विकेट लिए। यामिन अहमदजई ने तीन और इस्मत आलम ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 89.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान रहमत शाह ने 216 गेंदों पर 105 रन बनाकर संघर्ष किया। अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के हसन महमूद ने पांच विकेट लिए और इसी दौरान हैट्रिक भी हासिल की। एबादत हुसैन ने चार विकेट चटकाए। लिटन दास के शतक से बांग्लादेश ने 372/7 पर पारी घोषित की दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 105.2 ओवर में 7 विकेट पर 372 रन बनाकर पारी घोषित की। लिटन दास ने 117 गेंदों पर 102 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 191 गेंदों पर 82 रन और मुशफिकुर रहीम ने 148 गेंदों पर 81 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज 97 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। शांतो और मुशफिकुर ने चौथे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। इसके बाद लिटन ने मेहदी के साथ सातवें विकेट के लिए 149 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 479 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान के लिए यामिन अहमदजई और मोहम्मद सलीम सफी ने दो-दो विकेट लिए। जिया-उर-रहमान अकबर ने भी दो विकेट हासिल किए, जबकि काइस अहमद को एक विकेट मिला। लिटन दास प्लेयर ऑफ द मैच, विकेटकीपिंग में भी बनाया रिकॉर्ड लिटन दास को मैच में 53 और 102 रन की पारियों के साथ विकेट के पीछे 8 कैच करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में उन्होंने एक टेस्ट में 150 रन बनाने और विकेटकीपर के रूप में नौ डिसमिसल करने का रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने।

Continue reading on the app

  Sports

अन्वय द्रविड़ के 151 रन और आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चमके दिग्गजों के लाडले

Anvay Dravid Aaryavir Sehwag slams hundred : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने 358 रनों के विशाल लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए 143 गेंदों पर 173 रन बनाए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. Fri, 16 Oct 2026 23:01:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका युद्ध की बड़ी खबरें!| Houthis Saudi War | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:30:34+00:00

Donald Trump says he won’t use a nuclear weapon in the war on Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers