Responsive Scrollable Menu

Burger King India का जलवा: Restaurant Brands Asia के शेयर 20% उछले, अपर सर्किट लगा, Q1 में घाटा 32% घटा

Burger King India: मंगलवार 4 अगस्त को बाजार में Burger King India के ऑपरेटर Restaurant Brands Asia के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. NSE डेटा के मुताबिक स्टॉक 20% उछलकर 84.91 रुपये के इंट्राडे हाई और अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 70.76 रुपये पर बंद हुआ था. अपर सर्किट हिट करने के बाद स्टॉक थोड़ा पीछे आया और दोपहर के कारोबार में 19.6% की बढ़त के साथ 84.64 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने अपने Q1 FY27 के नतीजे सोमवार 3 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद जारी किए थे.

घाटा 32% घटा, मार्जिन में 175% का सुधार

Restaurant Brands Asia जो भारत में Burger King ब्रांड चलाने का एक्सक्लूसिव अधिकार रखती है, ने Q1 FY27 में 28.34 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया. यह एक साल पहले की इसी तिमाही के 41.93 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 32% कम है. कुल खर्च 14% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में मजबूत उछाल, मार्जिन में 175 % का सुधार और ऑपरेशनल EBITDA में 37% की बढ़त ने घाटे को काफी कम कर दिया. कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ राजीव वर्मन ने कहा कि Q1 FY27 भारत में सस्टेनेबल और प्रॉफिटेबल ग्रोथ की तरफ कंपनी की यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है.

यह भी पढ़ें- FSSAI का बड़ा एक्शन: भ्रामक 100 फीसदी दावों वाले उत्पादों की बिक्री पर रोक, डाबर को जारी हुआ आदेश

भारत में 590 स्टोर, 71 नए जोड़े

जून तिमाही के अंत तक Burger King India के भारत में 590 स्टोर थे, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 71 स्टोर ज्यादा हैं. यह विस्तार बताता है कि कंपनी घाटे के बावजूद भारतीय बाजार में आक्रामक रूप से अपनी पैठ बढ़ा रही है और लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर दांव लगा रही है.

भारत से 83% रेवेन्यू, इंडोनेशिया से आई गिरावट

रेवेन्यू की बात करें तो भारतीय बाजार से आमदनी 23.6% बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 552.29 करोड़ रुपये थी. दूसरी तरफ इंडोनेशिया से रेवेन्यू 4 % घटकर 139.71 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 145.43 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू मिक्स देखें तो कंपनी का 83% रेवेन्यू Burger King India से, 15% Burger King Indonesia से और बाकी 2% Popeyes Indonesia से आता है. साफ है कि कंपनी की ग्रोथ स्टोरी का इंजन भारत है.

5 साल में 55% गिरा, लेकिन 2026 में 33% की वापसी

शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो Restaurant Brands Asia के शेयर पिछले 5 साल में 55% और पिछले तीन साल में 28.6% गिरे हैं. हालांकि पिछले एक साल में 3.5% का रिटर्न मिला है. साल 2026 में अब तक YTD आधार पर शेयर 33% चढ़ चुका है और पिछले एक महीने में 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में तो स्टॉक करीब 27% ऊपर आ गया है. 52-वीक हाई 18 सितंबर 2025 का 87.65 रुपये है और 52-वीक लो 30 मार्च 2026 का 57.15 रुपये है. 4 अगस्त के कारोबारी सत्र में कंपनी का मार्केट कैप 6,043 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें- सोने की बढ़ती कीमतों के बीच छोटे निवेश का बढ़ा ट्रेंड, पेटीएम गोल्ड बन रहा लोगों की पसंद

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है और इसे न्यूज नेशन की तरफ से निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

खतरे में अजीत अगरकर की नौकरी! BCCI लेने जा रहा है कड़ा फैसला, होंगे बड़े बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अजीत अगरकर की विदाई का प्लान बना रही है. अगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है. लंबे समय से अजीत अगरकर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. Wed, 5 Aug 2026 08:02:58 +0530

  Videos
See all

The farmer hit the officer with a slipper | किसान ने अधिकारी को जड़ी चप्पल | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:46:04+00:00

CM Yogi Action on Chanda Chori : चंदा चोरी के आरोपियों की खैर नहीं, योगी सरकार का बड़ा बयान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:45:17+00:00

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने तीन दलाल किए गिरफ्तार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:08+00:00

Jaipur UGC Protest: Karni Sena का Rajasthan सरकार को 7 दिन का अल्टिमेटम | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers