Responsive Scrollable Menu

Health Tips: पीरियड्स में दर्द और क्रैम्प्स से नहीं होगी परेशानी, बस इन फलों का करें सेवन

पीरियड्स का दौर किसी भी महिला के लिए काफी परेशानीभरा होता है। इस दौरान सिर्फ ब्लीडिंग ही नहीं होती, बल्कि क्रैम्प्स, ब्लोटिंग, थकान, मूड स्विंग्स, क्रेविंग और लो एनर्जी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अमूमन महिलाओं के पास इन्हें बरदाशत करने के अलावा दूसरा ऑप्शन नहीं होता। लेकिन अगर आप थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं और सही फूड को खाएं तो इससे आप काफी हद तक अपने दर्द से राहत पा सकती हैं।  

पीरियड्स के दौरान बॉडी में कई बार इन्फ्लेमेशन बढ़ सकती है और आयरन लॉस की वजह से कमजोरी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में फलों का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये नेचुरल हीलर की तरह काम करते हैं। जहां पोटैशियम रिच केला ऐंठन को आराम देता है, वहीं संतरा थकान और आयरन एब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीरियड्स में खाने से काफी फायदा मिल सकता है-

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए काली मिर्च का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

केला

पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पाने में केला काफी मददगार है। इसमें मौजूद पोटैशियम क्रैम्प को कम करता है, वहीं विटामिन बी6 मूड स्विंग्स को मैनेज करते हैं। आप केले को ऐसे ही खा सकती हैं या फिर इसे स्मूदी की तरह भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो केले को पीनट बटर के साथ भी खा सकती हैं।

संतरा

संतरा विटामिन सी रिच होता है और इससे आयरन का अब्जॉर्बशन बेहतर तरीके से होता है। अगर आपको पीरियड्स में थकान और कमजोरी महसूस कर रही हैं तो ऐसे में आप संतरे का सेवन करें। साथ ही, यह इम्यूनिटी सपोर्ट भी करता है।


अनानास

अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम पाया जाता है जो सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह पाचन बेहतर करता है और मीठे की क्रेविंग शांत करता है। हालांकि ध्यान रखें कि आप इसे ज्यादा ना खाएं।

सेब

सेब का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह फाइबर रिच होता है जो कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। साथ ही, इससे मिलने वाली नेचुरल शुगर आपको लगातार एनर्जी देती है। आप सेब को नट्स के साथ खा सकती है। इससे आपको क्रैम्प्स से भी राहत मिलती है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

16GB रैम और इतने पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ रहा ओप्पो का नया फोल्डेबल फोन, सामने आई डिटेल

लगता है कि ओप्पो ने अपने नए फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आने लगे हैं। अब फोन की प्रोसेसर, रैम और अन्य डिटेल सामने आई है। अपमकिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Continue reading on the app

  Sports

उदयपुर में क्रिकेट का महाकुंभ! 21 से 28 फरवरी तक टी-20 टूर्नामेंट, भुवनेश्वर-बिश्नोई आएंगे

Rockwoods Blazing Strikers Cricket Cup Udaipur: उदयपुर में 21 से 28 फरवरी तक शिकारवाड़ी ग्राउंड पर रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप का आयोजन किया जाएगा. यह टी-20 टूर्नामेंट डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा और कूकाबुरा गेंद का उपयोग होगा. प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरैल और पवन नेगी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना है. इनकी मौजूदगी से मुकाबले रोमांचक होंगे. आयोजन को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. Mon, 16 Feb 2026 06:55:14 +0530

  Videos
See all

Ind vs Pak | T20 World Cup 2026 | Ishan Kishan | Tamanna Malik Sambhal | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T01:42:46+00:00

पाकिस्तान से जीत के बाद "जय श्री राम" के नारे | #pakistan #ayodhya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T01:41:32+00:00

Live : India ने Pakistan को हराया, अमित शाह का PAK पर कसा तंज | T20 World Cup | India Beat Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T01:41:56+00:00

भारत की जीत का जश्न, फैंस का हाई वोल्टेज सेलिब्रेशन | #indiavspakistan #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T01:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers