IND vs PAK T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट से लेकर A टू Z सबकुछ
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन अब एक नया खतरा मंडरा रहा है।
लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती
रणबीर कपूर ने हाल ही में लाइव सेक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को अपनी पसंदीदा फिल्म का टैग दिया है। एक्टर ने हाल ही में लाइव सेशन में फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए थे, हालांकि इसी बीच एक फैन ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्लोदिंग ब्रांड आर्क्स ने 1 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर आर्क के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए और उन्होंने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उनकी करेंट फेवरेट मूवी कौन सी हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आखिरी फेवरेट फिल्म जाहिर तौर पर धुरंधर है। मुझे वो फिल्म वाकई बहुत पसंद आई। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और क्रू ने बहुत अच्छा किया और मुझे फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा।’ इसी लाइव सेशन में रणबीर कपूर से पूछा गया था कि उनकी फिल्में रिलीज होने में इतना गैप क्यों होता है। वंश नाम के फैन ने लिखा- ‘एक सुपरस्टार था जो जल्द फिल्म में मिलते हैं बोलकर 3-4 साल के लिए गायब हो जाता है’। इस पर एक्टर ने हंसते हुए कहा- ‘ये मेरी बुरी किस्मत है। आमतौर पर लोग अपनी फिल्में 4 महीने या 6 महीने में पूरी कर लेते हैं, लेकिन मेरी फिल्म लंबा टाइम लेती है। लेकिन मुझे आशा है कि जब फिल्म रिलीज होती है तो आप जो समय लगा उसे भूल जाते होंगे। मैं इस बात की श्योरिटी देता हूं कि मैं पिछले 2-3 साल से फिल्मों में बहुत मेहनत कर रहा हूं।’ इस साल रिलीज होंगी रणबीर की 2 फिल्में रणबीर कपूर इस साल मोस्ट अवेडेट फिल्म रामायणः पार्ट- 1 और लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। फिल्म रामायणः पार्ट-1 में रणबीर ने भगवान श्री राम की भूमिका निभाई है, जबकि साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और केजीएफ स्टार यश लंकेश रावण के किरदारों में हैं। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में है। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat

















.jpg)





