Responsive Scrollable Menu

एपल का पहला स्मार्ट डिस्प्ले होम व्यू लॉन्च, कीमत ₹39,900:चेहरे देखकर विजेट्स बदलेगा; नए होमपोड और एपल TV 30 अक्टूबर से मिलेंगे

एपल ने आज अपना पहला स्मार्ट डिस्प्ले ‘होम व्यू’ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,900 रुपए है। न्यूयॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट वेलकम होम में घर को स्मार्ट बनाने वाले नए गैजेट्स भी लॉन्च किए। इसमें नया एपल टीवी 4K, होमपॉड मिनी 2 और सिक्योरिटी कैमरे शामिल हैं। इन डिवाइसेस में होम ऑटोमेशन, एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और AI फीचर्स मिलेंगे। एपल का टारगेट स्मार्ट होम बिजनेस में जगह बनाना है, जहां अमेजन और गूगल पहले से हैं। होमव्यू और एपल टीवी 4K की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिनकी डिलीवरी 13 नवंबर से मिलेगी। वहीं होमपॉड मिनी 2 की डिलीवरी 30 अक्टूबर से शुरू होगी। होमव्यू: लाइट-फैन कंट्रोल करेगा, वीडियो कॉल भी कर सकेंगे एपल के नए कलेक्शन का सबसे खास गैजेट होमव्यू स्मार्ट डिस्प्ले है। इसमें नीचे स्पीकर और ऊपर 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जिसे टेबल पर रखने के साथ दीवार पर टांग भी सकते हैं। इसमें एपल का A18 प्रोसेसर है, जिससे आप घर की लाइट-फैन कंट्रोल करने के साथ वीडियो कॉल, गाने सुनना और फिल्में देखना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। एपल होमव्यू की खूबियां होमपॉड मिनी 2: गानों की धुन पर रंग बदलने वाला स्पीकर एपल ने स्मार्ट स्पीकर होमपॉड मिनी 2 लॉन्च किया है। यह नए प्रोसेसर S10 के साथ आया है, जिससे इंटरनेट और ब्लूटूथ की स्पीड अच्छी मिलती है। इसमें खास 'साउंड ग्लो' लाइट दी गई है। इससे जब आप गाना सुनेंगे, तो गाने के हिसाब से स्पीकर की लाइटें रंग बदलेंगी। इसकी कीमत 18,900 रुपए है। यह गुलाबी, नीले, हरे, सफेद और मिडनाइट कलर में मिलेगा। नया एपल TV 4K: बिना रिमोट छुए सिर्फ आवाज से चलेगा एपल ने अपना नया एपल टीवी 4K लॉन्च किया है, जो आपके टीवी देखने के अनुभव को और आसान बनाएगा। इसमें ऐसे माइक लगे हैं, जो कमरे में दूर से भी आपकी आवाज सुन लेते हैं। यानी अब रिमोट उठाए बिना सिर्फ बोलकर ही आप अपनी पसंदीदा फिल्म या शो चला सकते हैं। अगर रिमोट सोफे के नीचे या कमरे में कहीं खो जाता है, तो आप अपने आईफोन के फाइंड माई फीचर से उसकी लोकेशन पता करके उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं। अगर आपके पास एपल के होमपॉड स्पीकर्स हैं, तो यह डिवाइस अपने आप उनकी आवाज की सेटिंग को मैच कर लेता है, जिससे आपको सिनेमाहॉल जैसा साउंड मिलता है। एपल टीवी की भारत में कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। कैमरे वाली स्मार्ट डोरबेल और सिक्योरिटी कैमरा भी उतारा एपल ने टेक कंपनियों LG और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर घर की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े कई नए स्मार्ट गैजेट्स भी उतारे हैं। इसमें सिक्योरिटी कैमरा, कैमरे वाली स्मार्ट डोरबेल, डिजिटल स्मार्ट लॉक और स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल है।

Continue reading on the app

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, नेट बॉलर्स को अपनी जेब से देंगे पैसा, क्या है वजह

Shubman Gill Personal Net Bowlers: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए अपने साथ 4 से 5 पर्सनल नेट बॉलर्स लेकर जाएंगे. Sat, 17 Oct 2026 06:48:05 +0530

  Videos
See all

London में PM Modi के समर्थन में उतरे लोग, Congress और CJP के खिलाफ प्रदर्शन। Indian High Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:14:12+00:00

Navratri 2026: Amit Shah रास गरबा कार्यक्रम में पहुंचे, Kolvad में दिखा उत्सव का रंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers